मुजफ्फरनगर

BJP विधायक का वीडियो वायरल, बोले- आम आदमी के लिए खतरा बन गई है किसान यूनियन

सिसौली में भाजपा विधायक की गाड़ी पर हुआ था हमला। वायरल वीडियो करीब दो माह पहले का बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Feature image

मुज़फ्फरनगर। सिसौली में बुढ़ाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर हमला पथराव और काला तेल डालने का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक और यह मामला सिसौली में हो रही भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में भी गर्माहट पर है तो वहीं मलिक गठवाला खाप के गांव खरड में भी पंचायत चल रही है। ऐसे में भाजपा विधायक उमेश मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक खतरे को भांपते हुए भारतीय किसान यूनियन पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में भाजपा विधायक बता रहे हैं कि आज जनपद में सज्जन परिवारों का निकलना मुश्किल हो गया है। यूनियन के आदमी कब किसके साथ बदतमीज़ी कर दें, कब किसी की गाड़ी तोड़ दें, कब किसी की औरत को छेड़ दें, कब किसी की बहन को छेड़ दें, कुछ पता नहीं। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो दो महीने पहले का बताया जा रहा है। वहीं 14 अगस्त को सिसोली में उस समय भाजपा विधायक पर भाकियू द्वारा हमला कर दिया जब विधायक भारतीय किसान यूनियन के खिलाफ जन कल्याण समिति का कार्यक्रम चल रहा था।

Published on:
17 Aug 2021 05:09 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी