मुजफ्फरनगर

इस भाजपा प्रत्याशी ने गठबंधन पर दिया यह बड़ा बयान

दोनों उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी
2 min read
muzaffarnagar news

मुजफ्फरनगर।यूपी के पश्चिम जिलों में होने जा रहे उप चुनावों को लेकर प्रचार प्रसार तेजी से किया जा रहा है। वहीं इन चुनावों में सभी पार्टियों ने अपनी जीत पाने के लिए जान जोख दी है। इसी कड़ी में एक दूसरे पर जुबानी जंग भी तेज हो गर्इ है। इसी जंग में कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान गंठबंधन पर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने पार्टियों के इस गठबंधन को ठग बंधन बताया। इतना ही नहीं उन्होंने लोकसभा सीट को भाजपा के हक में जाने की बात कही।

चुनाव प्रचार में यहां पहुंची थी भाजपा प्रत्याशी

कैराना लोकसभा उपचुनाव से बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह मंगलवार को गांव बुच्चाखेड़ी में वोट मांगने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस बीच मृगांका सिंह ने कहा कि मेरे सामने कोर्इ चुनौती नहीं है। पार्टी सक्रियता से चुनाव को फेस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम विकास और सुरक्षा के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। इसके साथ ही विपक्ष के प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि यह बहुत ही विचित्र सा गठबंधन है, जनता समझ रही हैं। यह गठबंधन नहीं ठग बंधन है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि जनता समझ रही है प्रत्याशी किसी और पार्टी का है चुनाव-चिन्ह किसी और पार्टी का हैं। जनता सब पहचान रही है कोई बहकावे में नहीं आने वाला है।

भाजपा की जीत होने का किया दावा

वहीं विपक्ष पर तंज कसने के साथ ही मृगांका सिंह ने कैराना सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत निश्चित होने का दावा किया। साथ ही जनता को उनका हक दिलाने आैर विकास की आेर ले जाने की बात कहीं। साथ ही लोगों से वोट देकर अपना साथ मांगा।

Published on:
09 May 2018 01:43 pm