1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला लेने के लिए पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ कर दिया ये खौफनाक काम

छोटे भार्इ को जेल भिजवाने के लिए बड़े भार्इ आैर भाभी ने उठाया था ये कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 3:18 PM IST

muzaffarnagar news

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित भोपा क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग में एक जमीन के खातिर कलयुगी मां-बाप ने अपनाें से ही बदला लेने के लिए अपनी ही तीन साल की बेटी के साथ ये खौफनाक काम कर दिया। मामले की सच्चार्इ खुलने पर आरोपी मां-बाप व उनके एक साथी की करतूत सुनकर पुलिस भी सन्न रह गर्इ। पुलिस ने आरोपी माता-पिता आैर उनके साथ एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: इस बड़े भाजपा नेता पर 28 करोड़ रुपये के घोटाले का मुकदमा दर्ज

भार्इयों के बीच चल रहा है जमीनी विवाद

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र का है। जहां गांव नगला बुजुर्ग निवासी शमीम आैर नौमान परिवार के साथ रहते है। दोनों भार्इयों में पिछले कुछ समय से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते बड़ा भार्इ छोटे भार्इ को जेल भिजवाना चाहता है। पुलिस के अनुसार इसी कड़ी में बड़े भार्इ आैर उसकी पत्नी ने अपने देवर पर नौसान पर संगीन आरोप लगाये थे। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं अब बड़े भार्इ ने छोटे भार्इ को जेल भिजवाने के लिए एेसी प्लानिंग कर दी। जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गये।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर-कैराना उपचुनाव: भाजपा ने इस प्रत्याशी को दिया टिकट!

बेटी के साथ यह काम कर भार्इ के खिलाफ दी शिकायत

पुलिस के अनुसार भार्इ को जेल भेजकर जमीन कब्जाने के लिए आरोपी पिता ने अपनी पत्नी व एक अन्य शख्स के साथ मिलकर भार्इ को फंसाने के लिए प्लान तैयार किया। इसके तहत शमीम बुधवार को अपनी तीन साल की बेटी को लेकर घर से बैंक ले जाने के लिए निकला। इसके कुछ घंटे बाद ही आरोपी पिता ने पुलिस को अपनी मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना दी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शमीम ने पुलिस को बताया की उसका छोटा भाई नौमान उसकी बच्ची को मोटरसाईकल पर बैठाकर लेकर गया है। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि पिता ने ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव खेत में फेंक कर आरोपी ने अपने भार्इ पर बेटी के अपहरण का आरोप लगा दिया। हालांकि कुछ ही घंटो में पुलिस ने मामला खोल दिया।

यह भी पढ़ें-घर बैठे मिनटों में मोबाइल को एेसे करें आधार से लिंक

आरोपी पिता ने पुलिस को बतार्इ सच्चार्इ

पुलिस के अनुसार शमीम को गिरफ्त में लेने पर उसने बताया कि बच्ची की हत्या गन्ने के खेत में गर्दन काटकर की और आरोप अपने भाई नौमान पर लगा दिया। उसने बताया कि वह उसे फसाकर जेल भिजवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी। इस पूरे मामले में कलयुगी पिता के साथ मासूम की मां भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी मां बाप समेत उनका साथ देने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश