मुजफ्फरनगर

ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे होमगार्ड का दिवाली के अगले दिन रेल की पटरियों पर मिला शव

घर से सुबह टहलने निकला था होमगार्ड
less than 1 minute read
news
ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे होमगार्ड का दिवाली के अगले दिन रेल की पटरियों पर मिला शव

शामली।पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे होमगार्ड की दिवाली के अगले ही दिन रेल की पटरियों पर पंजोखरा और जसाला के बीच संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था होमगार्ड

थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी 48 वर्षीय सुरेश पाल पुत्र चेतराम होमगार्ड के पद पर शामली कोतवाली में तैनात था।सुरेश पाल कई दिनों से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा था।दिवाली के अगले दिन यानि गुरुवार सुबह होमगार्ड सुरेश पाल अपने घर से टहलने के लिए रेलवे लाइन निकला था।इसी बीच सुरेश पाल का रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 54059 की चपेट में आ गया।ट्रेन की चपेट में आने से सुरेश पाल की मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

घर में मच गया कोहराम

सुरेश पाल की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।देर शाम मृतक का शव पीएम से आने से बाद परिजनों ने मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। मामले में खंद्रावली पुलिस चौंकी इंचार्ज नफीस अहमद का कहना है कि होमगार्ड ने आत्महत्या की है या ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।इसकी जांच की जा रहीं है।

Published on:
09 Nov 2018 01:37 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप