मुजफ्फरनगर

राशन घोटाले में अब आया वेस्ट यूपी के इस जिले का नाम, 79 राशन डीलरों पर हुर्इ ये बड़ी कार्रवार्इ

इस जिले में भाजपा नेताआें के भी सामने आए नाम
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 3:24 PM IST
muzaffarnagar news
राशन घोटाले में अब आया वेस्ट यूपी के इस जिले का नाम, 79 राशन डीलरों पर हुर्इ ये बड़ी कार्रवार्इ

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश में उजागर हुए राशन घोटाले की आंच अब वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में भी आ गर्इ है।मुज़फ्फरनगर में भी 64 आधार कार्ड के जरिये 19 हजार राशन कार्ड बनाकर खाद्यान घोटाले को अंजाम दिया गया था।जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कर कार्रवार्इ करते हुए 79 राशन डीलरों पर मुकदमा दर्ज कराया है।सभी मुकदमे मुज़फ्फरनगर सिटी के तीनों थानों नगर कोतवाली नई मंडी कोतवाली व सिविल लाइन थानों में दर्ज किए गए है। जिससे मुज़फ्फरनगर के राशन डीलरों में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं अब तक राशन घोटाले के मामलों में जिलों की संख्या 43 थी। जो अब 44 हो गर्इ है।

इन जिलों में किया गया था घोटाला, अब मुजफ्फरनगर भी हुआ शामिल

दरअसल उत्तर प्रदेश में खाद्य विभाग में करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले का मामला सामने आया है। जिसमें 43 जिले ऐसे बताए जा रहे हैं। जिन्हें जांच में ज्यादा गड़बड़ी मिली है।अनाज माफियाओं ने हैकरों से मिलीभगत कर आधार कार्ड हैंक कर उन्हें राशनकार्डों में हेराफेरी के जरिए करोड़ों रुपए का गरीबों का निवाला हड़प लिया है। इन जिलों में लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद आैर गौतमबुद्ध नगर समेत 43 जिलों के बाद अब मुजफ्फरनगर भी शामिल हो गया।जिलों में आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की बात सामने आ रही है।

64 आधार कार्डों में हेराफेरी कर 19000 राशन कोर्डों में किया इस्तेमाल

वहीं जनपद मुजफ्फरनगर की अगर बात करें तो यहां 64 आधार कार्ड नंबर सामने आए हैं जिन्हें लगभग 19000 राशन कार्डो में इस्तेमाल करके गरीबों के हक पर डाका डाला है। इस घोटाले पर मुज़फ्फरनगर पूर्ति विभाग ने कार्रवार्इ करते हुए 79 राशन डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवार्इ शुरु कर दी है। वहीं बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में भी कर्इ राशन डीलरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहां भाजपा नेताआें के नाम भी सामने आ रहे है।

Published on: