मुजफ्फरनगर

गांव की गलियों में भरा 4-4 फीट पानी, सुध लेने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी के साथ फिर जो हुआ…

जनपद में पिछले 90 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर तो क्या गांव भी अछूते नहीं रहे।

2 min read
गांव की गलियों में भरा 4-4 फीट पानी, सुध लेने पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी के साथ फिर जो हुआ...

मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 90 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर तो क्या गांव भी अछूते नहीं रहे। यंहा गांवो में भी जल भराव लोगों की समस्या का कारण बन गया है। जिसमें मुजफ्फरनगर तहसील का गांव नंगला पिथोरा पूरी तरह जलमग्न हो गया।

गांव की गलियों में 4-4 फीट पानी भर गया। जिससे ग्रामवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से गांव का यही हाल है और इसकी कई बार शिकायत अधिकारीयों को की गई। वहीं तो जब खण्ड विकास अधिकारी गांव में पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया।

बंधक बनाने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार व पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द जल भराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वाशन दिया। दरअसल, पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बरसात ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आता है।

शहर से लेकर गांव तक सब जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ये सब समस्या गांव के तलाब पर हो रहे अवैध कब्जों के कारण पैदा हुई है। जिससे थोड़ी सी बरसात होते ही पूरा गांव पानी में डूबने लगता है। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी तरह का कोई हल नहीं निकल पाया।

वहीं जब गांव में जलभराव की समस्या का हाल जानने खण्ड विकास अधिकारी गांव में पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बीडीओ को बंधक बनने की सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस व नायब तहसीलदार शिव अवतार मौके पर पहुंचे। यहां नायब तहसीलदार शिव अवतार ने ग्रामीणों को जल्द इस जलभराव की समस्या का निदान करने का आश्वाशन दिया।

Published on:
29 Jul 2018 02:41 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो