अमरोहा के बछरायूं में मकान गिरने से नीरज(30) उसकी सास कश्मीरी और डीडौली की जायदा की मौत हो गयी है। जबकि दो महिलायें गंभीर रूप से घायल हैं। उधर संभल में शनिवार रात तक 12 मकान ढहने की सूचना थी। रामपुर में बारिश से दो मुरादाबाद में एक,कुन्दरकी में बिलारी में तीन मकान ढह गए। यहां से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन ने सभी प्रभावितों के यहां यहां टीम भेजकर नुकसान का जायजा लिया है ताकि उन्हें सरकारी मदद मिल सके। खुद कमिश्नर ने बारिश से हुए नुकसान का मंडल भर का रिकॉर्ड रविवार शाम तक मांगा है। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा।