मुजफ्फरनगर

Facebook पर हुआ प्‍यार तो युवती के परिजनों ने महिला हेल्‍पलाइन को कर दिया फोन, इसके बाद तो बंट गए लड्डू

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी अर्जुन से Facebook पर हुआ था प्‍यार

2 min read
Facebook Love
fake photo uploads made of fake facebook ID

शामली। वैसे तो सोशल मीडिया का उपयोग मैसेज के आदान-प्रदान और फोटो-वीडियो के प्रचार के लिए सबसे अधिक किया जाता है, लेकिन जब फेसबुक की आभासी दुनिया पर हुआ प्यार परवान चढ़ जाए और शादी हो जाए तो आश्‍चर्य जरूर होता है। इतना ही नहीं अगर आपको पता चले कि महिला हेल्‍पलाइन में इसमें मदद की है तो आपको और आश्‍चर्य होगा।

यह है मामला

दरअसल, आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार का है। वहां की रहने वाली सीमा नाम की एक युवती की दोस्ती लगभग तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी अर्जुन से फेसबुक पर हुई थी। तीन साल से प्रेमी युगल मोबाइल व फेसबुक पर बात कर रहे थे। सीमा के परिजनों को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। सीमा के परिजनों ने जब अर्जुन के परिवारवालों को बताया तो उन्होंने इस प्यार का विरोध किया। परिजनों ने अर्जुन को सीमा से मिलने से मना कर दिया। इसके बावजूद प्रेमी युगल नहीं माना तो सीमा के परिजन तो मान गए लेकिन अर्जुन के परिवारवालाें ने शादी से इंकार कर दिया।

महिला हेल्पलाइन की रही अहम भूमिका

इसके बाद सीमा के परिजनों ने राज्‍य महिला आयोग की हेल्‍पलाइन महिला आशा केंद्र 181 से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि वे लोग इस शादी से खुश हैं, लेकिन अर्जुन के परिजन नहीं मान रहे हैं। महिला आशा केंद्र की सदस्यों ने अर्जुन को बुलाकर जब इस विषय में जानकारी की तो उसने सहमति जता दी। अर्जुन ने बताया कि परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया है। इसके बाद महिला आशा केंद्र की सदस्यों ने दोनों की सहमति से उनका प्रेम विवाह करा दिया।

दोस्ती के बाद प्रेम विवाह बना चर्चा का विषय

अर्जुन ने जब अपने पजिनों की बता नहीं मानी तो उन्होंने उसे घर-परिवार व चल-अचल संपत्ति से बेदखल तक कर दिया। अब अर्जुन ने अपनी पत्नी सीमा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की है। फेसबुक के जरिए दोस्ती के बाद रचाई गई शादी शहर और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है।

Published on:
13 Sept 2018 11:47 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा