मुजफ्फरनगर

Wrestler Protest: पहलवानों के सम्मान मुजफ्फरनगर में सर्वखाप पंचायत शुरू, बेटियों की जाति पर बवाल

Wrestler Protest: देश के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ गई है। महिला पहलवानों के लिए आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है।
less than 1 minute read
Wrestler Protest

Wrestler Protest: बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान कई दिनों से धरने पर बैठे हुए है। महिला पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब देश के कई हिस्सों से महिला पहलवानों के हक़ के लिए आवाजें उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है।

हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया गया
पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। पंचायत से पहले रालोद कार्यकर्ताओं ने इससे पहले मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास रजबहा रोड परभारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंका।

Published on:
01 Jun 2023 04:34 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी