मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में युवक की बेहाेश हाेने तक जमकर पिटाई, वीडियाे हुआ वायरल

पुलिस ने हमले के आराेपियाें के खिलाफ दर्ज की एफआईआर वीडियाे वायरल हाेने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

less than 1 minute read
moz.jpg
मारपीट के वायरल वीडियाे का स्क्रीन शॉट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) इन दिनों शोसल मीडिया पर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनाें ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवााई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर पट्टी की बताई जा रही है। वायरल हाे रही वीडियो में तीन युवक एक युवक की जमकर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि जिस युवक काे पीटा गया वह सरसों के खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दाैरान गांव के ही तीन युवक पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तीनाें ने युवकाें ने इस युवक काे बेरहमी से तब तक पीटा जब तक वह बेहाेश हाेकर नीचे नहीं गिर गया। आराेपाें के अऩुसार तीनाें ने इस घटना के बारे में किसी काे भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

हमलावर युवकों ने इस पूरी घटना काे अपने मोबाइल फोन के कैमरे में भी भी कैद कर लिया और फिर उसे एडिट कर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने से पहले तो युवक आरोपियों से डरा रहा मगर वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनाें ने भी पुलिस काे तहरीर दे दी। पुलिस का कहना है जल्द आराेपियाें काे पकड़ लिया जाएगा।

Published on:
11 Feb 2021 06:04 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश