मुजफ्फरनगर

किसान आंदाेलन के समर्थन में युवाओं ने निकाली रैली, अब जल कांवड़ की तैयारी

सिसाैली से गाजीपुर तक युवा ले जाएंगे डाक कांवड़ सिसाैली से पानी लेकर युवा जाएंगे गाजीपुर बॉर्डर
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2021, 10:43 PM IST
moz-1.jpg
रैली निकालते नाैजवान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. तीन कृषि कानूनों के विरोध में गाज़ीपुर बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान ( kisan ) आंदोलन ( Farmer Protest ) के समर्थन में कस्बा सिसौली से भाकियू युवा नेता सरवीन फौजी के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकाली जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।

बाइक रैली सिसौली क्षेत्र के लगभग आठ किलोमीटर में पड़ने वाले सभी गांव में पहुंची और किसानों को ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वाहन किया। बाइक रैली के बाद भाकियू कार्यालय पर युवाओं की पंचायत हुई जिसमें निर्णय किया गया कि आने वाली 17 तारीख को भाकियू मुख्यालय सिसौली से युवा जल उठाएंगे जिसे डाक कावड़ की तरह दौड़ कर गाज़ीपुर बॉर्डर पर ले जाकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को पिलाया जाएगा।

बाइक रैली मे अभिजीत चौधरी, राहुल बालियान, सुरेश कुमार, तनुज बालियान, कपिल बक्शी, नितिन, दिलशाद आदि लोगों ने बाइक रैली में स्वयंसेवी के रूप मे कार्य किया। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर लंबे समय से किसानों का आंदोलन जारी है जिसके समर्थन में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक किसान परिवारों से जुड़े तमाम लोग लामबंद होते नजर आ रहे हैं जिसके चलते दिल्ली बॉर्डर पर लगातार किसानों का जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मुजफ्फरनगर में कृषि बिल का विरोध पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।

Updated on:
14 Feb 2021, 10:43 PM IST
Published on: