27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसंत पंचमी से पहले सहारनपुर में पतंग के बहाने बच्ची से रेप की कोशिश

विकृत मानसिकता के युवक ने किया घटना को अंजाम देने का प्रयास बच्ची के शाेर मचाने पर इकट्ठा हुए लाेगाें काे देखकर भाग गया आराेपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 14 Feb 2021, 10:56 PM IST

rape.jpg

मौलवी ने शार्गिद से किया दुष्कर्म जब गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, कोर्ट ने दी ये सजा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) बसंत पंचमी से पहले पतंग का लालच देकर एक महज सात साल की बच्ची से रेप का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। बच्ची के शोर मचाने पर इस घटना का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिवार जनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: 24 फरवरी से तलबाओं के लिए खुल जाएंगे देवबन्द दारुल उलूम के दरवाजे

( rape in up ) घटना कुतुबशेर थाना क्षेत्र की है। सर्किट हाउस रोड पर एक बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। आरोपों के अनुसार शुक्रवार की शाम को पड़ोस का ही एक युवक पतंग दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। यह युवक बच्ची को खाली पड़े मकानों में ले गया जहां उसके साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी युवक वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: क्लाइंट को घर पर बुलाना अधिवक्ता को पड़ा भारी, छेड़छाड़ के आराेपाें में मुकदमा दर्ज

बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इंस्पेक्टर कुतुबशेर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।