मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में गैंगवार! ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से दहला मुजफ्फरपुर, कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या

मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने आईकॉन टावर प्लाजा अपार्टमेंट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की हत्या

बिहार के कुख्यात अपराधी गोविंद शर्मा की रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हथियारबंद बदमाशों ने मुजफ्फरपुर शहर के एक अपार्टमेंट में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में गोविंद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद शर्मा पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें

BPSC टीचर गुंजन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पति दूसरी महिला पर लुटाते रहे पैसे, मैं पढ़ाई और परिवार संभालती रही

हत्या की वजह पर पुलिस ने साधी चुप्पी

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। वहीं, फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। एसएसपी का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

मिठनपुरा में गैंगवार

यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित आईकॉन टावर प्लाजा में रविवार देर शाम दो हथियारबंद अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान होने के बाद मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Updated on:
01 Jun 2026 08:11 am
Published on:
01 Jun 2026 07:48 am
Also Read
View All