नागौर

पुलिस अधिकारी के नाम पर 11 लाख की ठगी

पूर्व कोतवाल भादू के नाम पर ठगी, पीडि़त ने कोतवाली में दर्ज कराया मामला
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:05 PM IST
nagaur hindi news
nagaur news

नागौर. पूर्व कोतवाल नंदराम भादू के नाम पर ठगी का मामला समाने आया है। बड़ली निवासी रोहन पुत्र बालकिशन गहलोत ने इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दी है। रोहन ने रिपोर्ट में लिखा है कि 23 मई 2018 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच उसके मोबाइल फोन पर खुद को नंदराम भादू बताने वाले व्यक्ति का कॉल आया और उसने जोधपुर में 4 लाख रुपए की आवश्यकता बताते हुए राशि की व्यवस्था करवाने के लिए कहा। इस पर रोहन ने अपने परिचित मांगीलाल से बात की व कथित रूप से खुद को पूर्व कोतवाल बताने वाले व्यक्ति नदीम पुत्र यासीन खां ने रोहन के बताए अनुसार उस व्यक्ति के पास जाकर रुपए ले लिए।

दो बार मंगवाए रुपए
रिपोर्ट में लिखा है कि 24 मई 2018 को रोहन के मोबाइल पर दुबारा कॉल आया और उस व्यक्ति ने कहा अजमेर में फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए 7 लाख की जरुरत है। इस पर मांगीलाल ने पुरानी रकम नहीं आने पर और पैसा देने से मना कर दिया। इस पर रोहन ने उसे बार-बार कॉल किया। इस पर उसने अजमेर में परिचित व्यक्ति से कहा कि कथित रूप से पूर्व कोतवाल भादू को सात लाख का भुगतान करना है। हर्ष के कहने पर 24 मई को 7 लाख रुपए का भुगतान कर दिया।

बात करने पर हुआ ठगी का अहसास
रिपोर्ट में लिखा है कि घटना के बाद उसने 11 लाख रुपए देने की बात तो कही, लेकिन वह टाल मटौल करता रहा। 4 जून 2018 को उससे बात होती रही लेकिन 5 जून 2018 को उसका फोन बंद हो गया। इस पर रोहन ने कोतवाली से मोबाइल नम्बर लेकर नंदराम भादू से बात की तब पता चला कि उन्होंने कोई कॉल नहीं किया और ना ही रुपए मंगवाए है। इस पर पीडि़तों को उनके साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गौरतलब हैं कि भादू का तबादला तो कोतवाली थाना नागौर से कब का हो चुका है।

Updated on:
11 Jul 2018, 12:05 PM IST
Published on: