15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक सैकड़ों लोगों ने किया पुलिस पर पथराव, फिर “खाकी” ने बचाव में किया लाठीचार्ज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification

नागौर

image

Rajesh

Jul 11, 2018

police

नागौर

राजस्थान के कुचामनसिटी में अचानक सौ-डेढ सौ लोगों ने थाने पर पथराव बरसाना शुरू कर दिया। ये थाना किसी जंग के मैदान की तरह नज़र आ रहा था। बता दें कि ये मामला ग्राम नारायणपुरा से 28 जून को लापता हुई महिला की है। दरअसल इलाके में स्थित नारायणपुरा गांव से 28 जून को एक महिला लापता हो गई थी। जिसे देर रात पुलिस ने उसे तलाश लिया और कल रात उसे थाने लेकर आई थी।

लेकिन आज उसे पुलिस कोर्ट में पेश करने वाली थी। लेकिन जैसा ही ग्रामीणों को इस बात का पता चला वैसे ही सैकड़ों की संख्या में लोग थाने आ पहुंचे। फिर महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस से जबरदस्ती करने लगे। जब पुलिस ने इंकार किया तो वे लोग विरोध करने लगे। फिर सौ-डेढ सौ लीचाना के ग्रामीणों ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में जमकर लाठियां भांजी। जिससे अचानक भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।


पथराव के दौरान थानाधिकारी यशदीप भल्ला सहित एक जवान के आई चोट। पुलिस ने बताया कि हालत को बिगड़ता देख जैसा ही उन्होंने ने अपने बचाव में लाठीचार्ज शुरू किया तो तुरंत ग्रामीण वहां से भाग छुटे। पथराव करने के मामले में पुलिस ने करीब 24 लोगों को अपने हिरासत में ले लिया है।