नागौर

यदि आप भी बचाना चाहते हैं किसी की जान तो करना होगा ये काम..

भाविप व नामदेव समाज का रक्तदान शिविर 31 ने किया रक्तदान  
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 11:55 AM IST
31 people blood donate in blood donation camp
31 people blood donate in blood donation camp

नागौर. नामदेव समाज और भारत विकास परिषद शाखा नागौर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वैच्छिक शिविर में रक्तदान किया गया। परिषद के रक्तदान प्रकल्प प्रभारी महेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि जवाहरलाल नेहरु राजकीय चिकित्सालय में शिविर में नामदेव समाज व परिषद के 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य हेमंत जोशी ने कहा कि हमें सेवा के साथ-साथ सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। भारतीय सभ्यता व संस्कृति में स्वाभिमानी व्यक्ति को सदैव ही जीवन में उत्थान मिलता रहा है। लेकिन सेवा व मानवीयता देश व समाज सुरक्षा की बलि देकर नहीं की जा सकती। परिषद के शाखा अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिषद के तत्वावधान में इस सत्र में यह तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यकम आयोजित किए जाते रहे हैं। कार्यक्रम में मारूत नंदन शारदा बाल प्रबंध समिति के पदाधिकारी सुरेश सर्वा ने रक्तदान की महत्ता को बताते हुए कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा इस प्रकार किसी जरूरतमंदों के जीवन को बचाने के लिए किया गया यह कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सुनीता आर्य ने भी विचार व्यक्त किए।

भामाशाह परिवार का आभार

परिषद के पूर्व संरक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने भामाशाह परिवार का आभार ज्ञापित किया। शिविर में जयप्रकाश टाक, रामनिवास टाक, दामोदर टेलर तथा घनश्याम टेलर का सहयोग रहा। शिविर में दामोदर टाक, तरुण टाक, सुमित टाक, गोपाल टेलर, घनश्याम टेलर, सुरेश सर्वा, पुष्पक सर्वा, पल्लव शर्मा, विकास सोनी, कैलाश रुणवाल, विनोद रुणवाल, राघवेंद्र जोशी, बद्री कुमार, योगेश वर्मा, प्रमोद कुमार आदि ने रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में परिषद उपाध्यक्ष रामानुज मालाणी, शाखा सचिव श्रवण कुमार सोनी, बालकिशन भाटी, सागर सर्वा, परिषद के प्रांतीय संरक्षक नृत्यगोपाल मित्तल, पे्रमरत्न अग्रवाल, अधिवक्ता विक्रम जोशी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र डागा, प्रधानाचार्या सोहन कौर टाक का सहयोग रहा। ब्लड बैंक टीम के रामपाल गहलोत व धर्म सिंह ने सेवाएं दी।

Published on: