11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम राजतिलक के साथ रामलीला का समापन

राजस्थान पत्रिका एवं ‘साहित्य कला धर्म संस्कृति सेवा समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला का समापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 1 Oct 2017, 12:36 PM IST

Ramlila concludes with god Ram Raj tilak

Ramlila concludes with god Ram Raj tilak

नागौर. राजस्थान पत्रिका एवं ‘साहित्य कला धर्म संस्कृति सेवा समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रिगल टाकिज में शनिवार को दसवें दिन रामलीला का समापन हुआ। दस दिन के मंचन में छात्राओं और अन्य कलाकारों ने अलग-अलग प्रसंगों पर सजीव दृश्यों का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंतिम दिन रामलीला में सीता की अग्नि परीक्षा के दृश्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इतने बड़े त्याग और पवित्रता के बाद भी सीता की अग्नि परीक्षा के दृश्यों ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण की ओर से विभीषण को लंका का राज सौंपा गया। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ। अंतिम दिन के मंचन में ऐसे ही एक से बढक़र एक दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा। मंचन के दौरान पर्दे के पीछे अलग-अलग दृश्यों के दौरान ऑर्गन पर सचिन डांगी ने संगीत दिया जबकि डेह के भंवर ने तबले पर संगत की। महेन्द्र ने नृत्य किया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत मुख्य अतिथि थी जबकि रामकुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। समिति सचिव श्रद्धानंद तिवारी ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से किए गए सहयोग के लिए सब का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरूष, बच्चे व युवा मौजूद थे।

इन्होंने निभाई भूमिका
तिवारी ने बताया कि रामलीला मंचन में नविका सोनी, वसुंधरा तिवारी, रमेश चौधरी, पूजा प्रजापत, पूनम, प्रकाश, वैभव दाधीच, सुरेन्द्र सोनी, ललिता सोनी, चंदन तिवारी, आकाश तिवारी, लक्ष्मी सोनी, करण, महेश प्रजापत, विनीता तिवारी, देव तिवारी, महेन्द्र, विशाल शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, रिया उपाध्याय, स्वस्ति, स्वर्णलता उपाध्याय, अन्वेशा उपाध्याय, नेहा, विनोद, कृष्णा, दिनेश बंसल, अशोक कुमार, तनीश सोनी, डिम्पल शुक्ला, नेहा झंवर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। अग्रवाल नवयुवक मण्डल की ओर से अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने श्रद्धानन्द तिवारी का सम्मान किया गया। विजय कुमार, अमित बंसल, कमल फलौदी वाला, वैभव, श्याम सुन्दर, रघुनन्दन, भवानी, गौरी शंकर, रामेश्वर कमल आदि उपस्थित थे।