नागौर

4 करोड़ 49 लाख का ऋण माफ

शिविर का आयोजन कर बांटे ऋणमुक्ति प्रमाण पत्र
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 5:47 PM IST
Loan apology to 661 farmers for 1.24 crore
Loan apology to 661 farmers for 1.24 crore

नागौर/कुचेरा. कुचेरा सहकारिता समिति में बुधवार को ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन कर सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नागौर केन्द्रीय सहकारी बैंक बुटाटी शाखा के सहायक अधिशाषी अधिकारी सियाराम, कुचेरा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष प्रेमाराम, गाजू सहकारी समिति के अध्यक्ष बीरमाराम गुर्जर, गाजू सहकारी समिति व्यवस्थापक भंवरपुरी, कुचेरा सहकारी समिति के सहायक व्यवस्थापक केशाराम सहित टीम ने कुम्भाराम गोदारा, स्वरूप ताण्डी, रजनीश मिर्धा, बीरबल खान,सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में किसानों को ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। एनसीसीबी बुटाटी शाखा के सहायक अधिशाषी अधिकारी सियाराम ने बताया कि कुचेरा व गाजू सहकारी समितियों के 1268 किसानों को 4 करोड़ 49 लाख 20 हजार के ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए। जिसमें कुचेरा सहकारी समिति के 772 किसानों के 2 करोड़ 97 लाख 2 हजार तथा गाजु ग्राम सेवा सहकारी समिति के 496 किसानों के एक करोड़ 52 लाख 18 हजार के ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सहायक अधिशाषी अधिकारी सियाराम ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए की गई ऋण माफी का आधार जमीन को माना गया। जिसमें साढ़े बारह बीघा तक जमीन वाले किसानों का 50 हजार तक का पूरा ऋण माफ किया गया, जबकि अधिक जमीन वाले किसानों का जमीन के अनुपात में ऋण माफ किया।
फसली ऋण माफी शिविर
नागौर/मूण्डवा. फसली ऋण माफी योजना के तहत मूण्डवा में को-ऑपरेटिव बैंक में सदस्य किसानों को फसली ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए गए। मूण्डवा व ईनाणा की ग्राम सेवा सहकारी समितियों ऋणी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावतए भोजाराम ईनाणियांए कानाराम चौधरीए शिविर प्रभारी चेनाराम बांगडा, ईनाणा के व्यवस्थापक शंकर लाल चौधरी, मूण्डवा के नरेन्द्र, बैंक कर्मी व किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ ने मूण्डवा में सहकारी भंडार खोलने व खाद बीज उपलब्ध करवाने की मांग की। तहसील अध्यक्ष रामनिवास रावए मंत्री शिव चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावतए ांगीलाल, सहदेव राम मुण्डेल, रामप्रसाद, कानाराम ने इस मांग को लेकर शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

Published on: