
‘खिलाड़ी खेल के साथ पढ़ाई पर भी दें ध्यान’
नागौर. 62वीं राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता (17 व 19वर्ष बालिका) का समापन समारोह शुक्रवार को रतन बहन बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक हबीबुर्रहमान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल जेठमल गहलोत ने की। समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाडिय़ों खेल के साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता रहीं बेटियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल के साथ डिग्री भी होनी जरूरी है तब ही सरकार आपको रोजगार दे पाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को शील्ड, स्मृति चिह्न तथा मैरिट प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया। इसके बाद ६२वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता की स्मारिका ‘अनुशीलन’ का विमोचन किया गया।
खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता का प्रेतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में संभागियों ने अपनी खेल प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आयु वर्ग 17 वर्ष में जोधपुर की साक्षी असरानी तथा 19 वर्ष में टोंक जिले की काजमीन खान ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार १७ वर्ष दलीय स्पर्धा में जोधपुर की टीम व 19 वर्ष में उदयपुर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में कई व्यवस्थाओं को लेकर सहयोग करने वाले भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि नागौर पंचायत समिति के प्रधान ओमप्रकाश सेन, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, भामाशाह तिलोक देवड़ा, मोहम्मद सलीम गौरी नूरानी व सीताराम डिडेल आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य शर्मा, दीपमाला शर्मा, शारीरिक शिक्षक छोटाराम रोज, खुर्शीद मुबारिक, बद्रीलाल भाटी, रामकिशन शर्मा, शिव नारायण ईनाणियां व मनोहर नागौरा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अर्जुनराम जाजड़ा, शंकरलाल शर्मा, घनश्यामदान चारण, सुरेश कुमार सोनी, किरण शेखावत, हेमलता सेनी, लखेश कुमार देवड़ा, हनुमान प्रसाद, पूनमचंद सुथार, मदनलाल शर्मा, सत्येन्द्र कौशिक, गोविन्दलाल भाटी, व्याख्याता शिव शंकर व्यास, सुनील सेन आदि मौजूद थे।