नागौर

लुटेरे से भिड़ गई 70 साल की महिला, चाकू से हुए हमले में अंगुलियां कटी

दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे से 70 वर्षीय भंवरीदेवी भिड़ गई। लुटेरे ने चाकू से वार किया, जिससे भंवरीदेवी की अंगुलियां कट गईं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2022, 5:08 PM IST
70 year old woman clashed with robber in nagaur

खींवसर (नागौर)। भाकरोद गांव में देवासियों के मोहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे से 70 वर्षीय भंवरीदेवी भिड़ गई। लुटेरे ने चाकू से वार किया, जिससे भंवरीदेवी की अंगुलियां कट गईं। गले में भी गहरा घाव हो गया। भंवरीदेवी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि फेरी पर सामान बेचने के बहाने एक लुटेरा गांव में पहुंचा। भंवरीदेवी घर में अकेली थी। भंवरीदेवी ने गले में सोने की कंठी पहन रखी थी। लुटेरे ने भंवरीदेवी से पीने के लिए पानी मांगा। वह अंदर से पानी लाई, तभी लुटेरे ने चाकू निकाला और भंवरीदेवी के गले पर वार कर दिया।

लुटेरे को पकड़ धक्का दिया, लेकिन भाग गया
भंवरीदेवी ने हिम्मत दिखाई और लुटेरे से भिड़ गई। उसे पकड़ा और फिर धक्का मारा। चाकू से वार करने से भंवरीदेवी घायल हो गई। भंवरीदेवी के चिल्लाने पर ग्रामीण आए, लेकिन आरोपी डेढ़ तोला वजनी सोने की कंठी तोड़कर भाग गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वृद्धा के पौत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Updated on:
30 Sep 2022, 5:08 PM IST
Published on: