रोज होती हैं शिकायत, फिर भी नहीं सुनवाई
शहर से लेकर गांवों तक की सड़कों के हाल बुरे हैं। हर रोज गड्ढों के चलते लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। साथ ही कई लोग कमर दर्द एवं गर्दन आदि के दर्द से परेशान हो रहे हैं, लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। आलम यह है कि हर रोज इसको लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हर आम और खास इससे परेशान हैं। इसको लेकर नदबई विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना भी सड़कों के खराब हाल को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिलेभर की सड़कों के हाल में कोई सुधार नहीं हो सका है।