नागौर

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप

कॉलोनी में निष्पक्ष रुप से अतिक्रमण हटवाने की मांग

2 min read
Aug 03, 2018
nagaur news

नागौर. वार्ड 6 के निवासियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर संजय कॉलोनी से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि कॉलोनी में अनेक घरों के सामने रेंप पट्टी व चौकिया स्थापित करने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। गुरुवार को नगरपरिषद ने अतिक्रमण हटाए, लेकिन भेदभाव बरतते हुए प्रभावशाली लोगों के घरों के सामने रेंप पट्टी व चौकियां नहीं हटाए। इससे वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। इस प्रकार वार्डवासियों ने कॉलोनी में निष्पक्ष रुप से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इस दौरान कैलाश, पिराराम, गणपतराम, बाबूलाल, श्रीकृष्ण जाखड़, माही जाट सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read more news....
बोर्ड की बैठक में 1.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत
अवधिपार ऋणियों के खिलाफ कुर्की एवं नीलामी की होगी कार्रवाई,नागौर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक संचालक मंडल की बैठक में किए निर्णय
नागौर. नागौर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक संचालक मंडल सदस्यों की गुरुवार को हुई बैठक में 1.50 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत करने के साथ ही ऋण अग्रिम पर ब्याज दरों में कटौती कर राहत दिए जाने आदि निर्णय हुए। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। बैंक संचालक मंडल सदस्यों की बैठक अध्यक्ष जीवनमल भाटी की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें बताया गया कि संचालक मंडल के गठन के दौरान बैंक के एनपीए में 9.50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि थी। इसमें से 3.50 करोड़ रुपए की वसूली कर ली गई है। 25 लाख से अधिक के ऋणों में एक अगस्त 2018 से नौ से दस प्रतिशत तक ब्याज दर कर दी गई है। बैेंक महाप्रबन्धक हरीश शर्मा ने बताया कि अवधिपार ऋणियों के संदर्भ में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैठक में यह भी कहा गया कि कई बार स्मरण पत्र दिए जाने के बाद भी राशि जमा नहीं किए जाने वालों को विधिक कार्रवाई का सामना का सामना करना पड़ेगा। बैठक में संचालक मंडल के सदस्य केवलराज बच्छावत, बिरदीचंद सांखला, संजय सारस्वत, अशोक कुमार ललवानी, प्रवीण सोलंकी, कृपाराम भाटी, धर्मेन्द्र पंवार, मीनाक्षी भाटी , कन्हैयालाल हरिजन, श्यामसुंदर सोनी व प्रमिल नाहटा मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

शहर की सडक़ो पर जरा संभलकर चलना सच जानने के लिए देखिए वीडियो..

Published on:
03 Aug 2018 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर