
नागौर. खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने का उद्देश्य केवल चयन करना नहीं है, बल्कि प्रतियोगिताओं से यह पता चलता है कि समाज में कितनी प्रतिभाएं छिपी हुई है। अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने माहेश्वरी समाज के मध्य राजस्थान प्रादेशिक स्तरीय खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर महेश युवा संघ के तत्वावधान में माहेश्वरी पंचायत पोल में हुए कार्यक्रम में उक् त विचार व्यक् त किए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य में केवल सीए बनने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। बल्कि जिस किसी भी क्षेत्र में वो जाना चाहता हो उसे उसी क्षेत्र में जाने प्रयास करना चाहिए। उन्होंने माता- पिता से भी यह आग्रह किया कि वो अपने बच्चों पर किसी प्रकार से कोई भी दबाव नहीं बनाए।
महिला दो परिवारों को शिक्षित करती है
प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा कि एक शिक्षित महिला दो परिवारों को शिक्षित करती है। इसलिए हमें चाहिए कि अपनी बेटियों को शिक्षा के ज्यादा से ज्यादा दें। महिलाएं घरेलु कार्य करते हुए भी प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा कर लेती है। अमित सारड़ा ने कहा कि यहां से जितनी भी प्रतिभाओं का चयन किया गया है वो मेहनत करके जिले का नाम देशभर में रोशन करें। श्याम सुदंर मंत्री ने खेलों के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष नीलू खड्लोया, महेश युवा संघ के गोपाल सोनी, नेमीचंद जाजू, अमित अटल, जितेन्द्र सोनी, नारायण तापडिय़ा, अनिल मूंदड़ा, विकास खड्लोया सहित अन्य मौजूद रहे। मंच संचालन महेश अटल ने किया।
नागौर टीम के नाम रहा मुकाबला
क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला नागौर व किशनगढ़ टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नागौर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 112 रन बनाए। किशनगढ़ ने भी बराबरी करते हुए 112 रन बनाए। जिससे मुकाबला टाई हो गया। इस बीच हुए सुपर ओवर में नागौर की टीम विजय रही। वहीं 100 मीटर दौड़ में अनुज झंवर प्रथम, नितेश छापरवाल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सुहानी भंडारी प्रथम, खुशबु भैया द्वितीय, 200 मीटर पुरूष वर्ग में हेमंत अटल प्रथम, गिरीराज सोनी द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में योगेश तोषनीवाल प्रथम, दीपक कलंतरी द्वितीय, डांस में राधिका बजाज प्रथम, पूजा लोहिया, सुखेदव मनिहार द्वितीय, गाने में बडू का हिमांशु मंत्री प्रथम, श्याम अटल, नवनीत राठी द्वितीय, कॉमेडी में चीमू कलंतरी प्रथम, कंचन हेडा द्वितीय रही। वहीं बैडमिन्टन डबल में सलोनी खड्लोया, कीर्ति सोनी प्रथम, बैडमिंटन एकल में चांदनी सोनी प्रथम, सलोनी खड्लोया द्वितीय, एकल टेबल टेनिस में जगनेश मूंदड़ा प्रथम, मधुर गिलड़ा द्वितीय सहित अन्य विजेता रहे। वहीं वर्षा चांडक का शतरंज प्रतियोगिता के लिए इंदोर के लिए चयन किया गया। जिन्हें समापन के अवसर पर सम्मानित किया गया।