जातरुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। रामसा पीर के दर्शन करने रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की सेवा के लिए भक्त भी पीछे नहीं हैं। राम रसोड़ा में रामदेवरा जातरुओं के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, दवाइयां, ठहरने की सुविधाएं आदि नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। पैदल चलकर आने वाले जातरूओं को पैर दर्द, कमर दर्द आदि होने पर हाथ-पैर दबाने, मोच निकालने, मालिश करने, मरहम पट्टी करने, दवाई आदि देने की व्यवस्था की जाती है। भंडारों में देर रात तक जातरुओं की सेवा की जाती है।