निकली कलश यात्रा
डेगाना. डेगाना गांव की श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में कई वर्षो के बाद रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव एवं धार्मिक सम्मेलन का आगाज हुआ। सात दिवसीय होने वाली श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव एवं धार्मिक सम्मेलन में कई धर्ममय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। डेगाना गांव रविवार को महोत्सव के आगाज के साथ निकाली गई विशाल कलश यात्रा एवं संतों की शोभायात्रा से पूरा गांव धर्ममय होने के साथ वैदिक मंत्रों एवं जयकारों के साथ धर्मनगरी का साक्षी बना। गांव के चारभुजा मन्दिर से विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा को विधिवत रवानगी रविवार कथावाचन श्रदेय संत कृपाराम महाराज व गुरुवर राजाराम महाराज ने पूजा-अर्चना करते हुए दी। कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने सिर पर सजेधजे कलश धारण करते हुए मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा में रवानगी ली। शोभायात्रा में संतों को रथ की पालकी में बिठाकर जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बड़े ही जोश व उत्साह के साथ पूरे गांव में से होकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव से होकर श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला के सामने कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल पर संतों ने कलश विराजमान करवाते हुए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का विधिव्त पूजा-अर्चना व कथा व्यासपीठ की पूजा करते हुए आगाज किया। महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाओं की विशेष उपस्थिति के साथ श्रद्धालु उमड़े। महोत्सव में केन्द्रीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं वाणिज्य मंत्री सीआर चौधरी, एसडीएम रविन्द्र चौधरी, डीएसपी अंतरसिंह श्योरान, श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला डेगाना गांव अध्यक्ष जगदीश हेड़ा, गोशाला संचालक परमाराम कड़वा, केवीएसएस चेयरमैन लक्ष्मणसिंह मुवाल, समाजसेवी भूराराम डारा, रामलाल मुवाल, मोहनराम डोडवाडिय़ा, भामाशाह द्धारका प्रसाद हेडा, मयूर संस्था निदेशक देवकरण डारा, भंवरलाल जांगिड़, ताराचंद गहलोत, हनुमान कड़वा, भागीरथ डोडवाडिय़ा, जेवीपी मीडिया ग्रुप डायरेक्टर हरिराम किंवाड़ा, अशोक टेलर, अश्विनी खण्डेलवाल, रामअवतार पारीक, मनोज पारीक, शिव डोडवाडिय़ा, हनुमान सोनी, गिरधारी पारीक, प्रकाश करवा, प्रमोद करवा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं लोग मौजूद थे।
खाली हाथ तो खाली हाथ जाएंगे: कृपाराम
कथावाचक संत कृपाराम ने कहा कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में सभी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करना चाहिए, यह घर बैठे गंगा के समान है। उन्होंने कहा कि कथा प्रसंग को मनुष्य जीवन में उतारें। ज्ञान वैराग्य भक्ति की महिमा बताते हुए सनत कुमार ने नारद जी से कहीं। महाराज ने कहा कि खाली हाथ आए ओर खाली हाथ चले, जो आज तुम्हारा है, कल और किसी का था। परसों किसी और का होगा, तुम अपना घमंड कर रहे हो, बस यही तुम्हारे दु:ख का कारण है। उन्होंने कहा कि फूल कभी भी दो बार नहीं खिलते, जन्म कभी दो बार नहीं मिलते, मिलते हैं लोग हजारों, हजारों गलतियां माफ करने वाले मां-बाप नहीं मिलते। कथा प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी।
सीआर चौधरी भी थे मौजूद
कथा महोत्सव में केन्द्रीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं वाणिज्य मंत्री सीआर चौधरी ने कथा सुनी। इसके बाद आरती करते हुए संत कृपाराम व राजाराम महाराज से आर्शीवाद भी लिया। मंत्री ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ गोसेवा के लिए सभी को कुछ न कुछ समय के साथ दान भी करना चाहिए। हरिराम किंवाड़ा ने मंत्री चौधरी व श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला डेगाना गांव की सेवा कार्यो व सामाजिक भागीदारी का भी वीडियो के माध्यम से जानकारी दी।