1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : ‘पंचायत चुनाव बाद हो जाएगा BJP सरकार का हिसाब’, डोटासरा ने कसा मदन राठौड़ पर तंज, जूली भी बोले

Rajasthan Panchayat Election : डेगाना. पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को डेगाना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं चुनाव अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
2 min read
Google source verification
rajasthan panchayat election nagaur govind dotasra tikaram jully attack bjp

Rajasthan Panchayat Election : डेगाना. कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा। फोटो पत्रिका

Rajasthan Panchayat Election : डेगाना (नागौर). प्रदेश कांग्रेस ने पंचायत चुनावों के राज्य स्तरीय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत उसी नागौर जिले से की है जहां से देश में सबसे पहले पंचायत राज व्यवस्था लागू की गई थी। नागौर जिले के डेगाना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रचार अभियान की शुरुआत की।

सम्मेलन का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन रास्ते में कई जगह स्वागत के कारण गोविंदसिंह डोटासरा करीब चार घंटे बाद दोपहर 3 बजे डेगाना (नागौर) पहुंचे। उनके पहुंचते ही सभा स्थल नारों और तालियों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और डीजे बजाकर नेताओं का स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल के अनुसार 11 बड़ी क्रेन व जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई।

गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वे पंचायतराज चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियां देने की बात कह रहे हैं। जबकि पंचायत राज चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। डोटासरा ने कहा कि नागौर उनका ननिहाल है और वे यहां के ‘भाणु’ हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा पर हमलावर होते हुए गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि चुनाव बाद इस पर्ची सरकार के मुखिया का ही हिसाब हो जाएगा। सरकार पर निकाय चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा।

सरकार चुनाव कराने से डर रही : टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ संबोधन शुरू किया। टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार पंचायत राज चुनाव कराने से डर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर चुनाव में नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायतों के खातों में राशि नहीं आने, पेंशन, बीमा और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के भुगतान में देरी को लेकर भी सरकार को घेरा।

किसानों और बिजली-पानी के मुद्दे उठाए

जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि गांवों में पर्याप्त बिजली-पानी नहीं मिल रहा और किसानों को खाद की समस्या है। पेंशन, पालनहार व छात्रवृत्ति के भुगतान में भी परेशानी है।

इन नेताओं ने किया संबोधित

सम्मेलन को पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, पुन्दलौता प्रशासक मुकेश टांडी, विधायक हरेंद्र मिर्धा, युवा नेता गजेन्द्र महिया महियासर, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरिराम जाट, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पीसीसी महासचिव राहुल भाकर, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी डॉ. दामोदर गुर्जर, पार्षद सीताराम बिंदा, राजीव गांधी कांग्रेस संगठन प्रदेश महासचिव हिमांशु ढाका हरसौर, शिक्षाविद् देवकरण डारा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, युवा नेता अभिषेक चौधरी, पीसीसी वार रूम प्रभारी जसवंत गुर्जर और पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।