नागौर

माजीसा तालाब के सौंदर्यकरण की मांग पर प्रदर्शन

नगरपालिका में विरोध प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 6:41 PM IST
Ladnu News
Ladnu News

लाडनूं. कस्बे के वार्ड दो स्थित माजीसा तालाब के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर जावा बास, बड़ा बास, शहरिया बास के लोगों ने गुरुवार को नगरपालिका में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका ईओ तोफिक अहमद का घेराव कर समस्या का शीघ्र निराकरण करवाने की मांग की। इस मौके पर पार्षद इब्राहिम खां, शाकिर खान, फिरोज खान, पीसीसी सदस्य मुकेश भाकर, तस्लीम मुन्ना, कालू खां आदि ने बताया कि माजीसा तालाब कभी पीने के पानी के लिए बनाया गया था। लेकिन वर्तमान में इसमें शहर का गंदा पानी जमा हो रहा है। गटरलाइन की गंदगी भी तालाब में आ रही है। गंदगी के कारण तालाब के आस-पास के इलाके में वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है। वहीं बरसात के समय तालाब में अधिक पानी जमा होने के कारण इसकी दीवार टूटने की भी संभावना बनी रहती है। करीब एक वर्ष पूर्व तालाब में एक छोटे बच्चे की डूबने से मौत भी हो गईथी। इसके बावजूद इस और कोईध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका बोर्डकी प्रथम बैठक में माजीसा तालाब के सौंदर्यकरण की स्वीकृति भी दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक इसके सौंदर्यकरण निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस दौरान लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। नगरपालिका में चेयरमैन के नहीं मिलने पर लोग बिफर पड़े। लोग चेयरमैन को नगरपालिका बुलाने व उनको ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। बाद में समझाइस पर उन्होंने मांग को लेकर नगरपालिका ईओ तोफिक अहमद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर नगरपालिका ईओ ने बताया कि तालाब में से पानी निकालने के लिए 10 लाख रुपए का टेंडर कर दिया गया है। सौंदर्यकरण निर्माण को लेकर भी उच्च स्तर पर प्रक्रिया जारी है। लोगों ने सौंदर्यकरण निर्माण को लेकर हुई कार्रवाई के बारे में लिखित में देने तथा सात दिन में समस्या का निराकरण करने की मांग की। मांग नहीं जाने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन पर पार्षद सबीना बानो, हसन खां, सोयल खां, आरिफ खां, अब्दुल्ला, बिलाल खां, जीवण खां, मजीद खां, इकबाल खां आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद लोगों ने तहसीलदार को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सूचना पर एएसआई आमीन खां मय पुलिसकर्मियों व आरएसी जाब्ते के साथ नगरपालिका पहुंचे।

Published on: