3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजमार्ग पर कार पलटी, यात्री सकुशल बचे

भडाणा गांव के बायपास परहुआ हादसा, अजमेर निवासी पांच युवक थे कार में सवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sharad Shukla

•

Updated: 19 Jul 2018, 6:04 PM IST

nagaur hindi news

राजमार्ग पर कार पलटी

नागौर/मूण्डवा. राष्ट्रीय राजार्ग 89 पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अजमेर से मूण्डवा की तरफ आ रही एक कार भडाणा गांव के बायपास मोड़ पर पलटते हुए खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि कार मोड़ पर चार-पांच पलटियां खाते हुए खेत में गिरी। वहां कार लुढक़ती हुई रुकी। वहां खेजड़ी का पेड़ था। यदि कार तेज गति से होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने काफी प्रयास किया, कार पलटने से बच जाए उसने मोड़ पर तो बचा लिया लेकिन सीधे होते समय पटरियों के पास जमीन करीब चार-पांच फीट नीची होने से संतुलन बिगड़ गया। खतरनाक मोड़ होने के साथ ही कुछ मवेशी भी सडक़ पर आ गए थे। गनीमत रही कि इतने खतरनाक रूप से कार पलटने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चालक के हाथ में काच के टुकड़े धंस गए। एक अन्य युवक के भी हाथ में मामूली चोट आई। इन युवकों ने अपने स्तर पर ही मूण्डवा में इलाज करवाया। सूचना मिलने पर मूण्डवा पुलिस थाने से हैड कांस्टेबल प्रकाशराम व कांस्टेबल छोटाराम दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। युवकों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं की। पांचों युवक अजमेर से नागौर होते हुए रामदेवरा तथा जैसेलमेर की यात्रा पर निकले थे। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानलेवा है मोड़, नहीं सुधरा बायपास
राष्ट्रीय राजमार्ग 89 के नवीनीकरण के दौरान भडाणा बायपास पर खतरनाक मोड को कम करने के लिए जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया था, लेकिन जीवीआर कंपनी ने भडाणा तथा मूण्डवा के बायपास का काम अधूरा छोड़ दिया। भडाणा का बायपास मोड़ जानलेवा बना हुआ है। पहली बार इस रास्ते से होकर गुजरने वाले यात्रियों को अंग्रेजी के एल अक्षर के मोड़ की तरह बने अंधे मोड़ का अंदाजा तक नहीं होता। ऐसे में मोड़ पर पहुंचने के बाद वाहन का संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होता। फिर भी प्रशासन की लापरवाही जस की तस बनी हुई है।
ये थे कार में सवार
अजमेर पासिंग नम्बरों की कार के आगे लाल कलर की बड़ी प्लेट लगी हुई थी उस पर पीले चमकीले बड़े अक्षरों में अध्यक्ष सामाजिक सेवा एवं न्याय समिति लिखा हुआ था। युवकों ने पुलिस को बताया कि अजमेर के कोटड़ा निवासी विनितसिंह (22) पुत्र शंकरसिंह रावत कार चला रहा था। कार में रामनगर अजमेर निवासी अशोक (28) पुत्र सुरेश सैनी, मित्तल हास्पिटल के पास अजमेर निवासी आसिफ (22) पुत्र खुर्शीद, रामनगर अजमेर निवासी हर्षद शर्मा (24) पुत्र ज्ञान शर्मा तथा कोटड़ा अजमेर निवासी प्रदीपङ्क्षसह राजपूत (19) पुत्र कैलाश परिहार सवार थे।