नागौर

राजस्थान के बेखौफ बदमाश जिन्होंने पुलिसवालों को दी दर्दनाक मौत, आनंदपाल सिंह सहित कई खूंखार हैं इस लिस्ट में

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 07, 2018
gangsters who killed police men including Anandpal Singh
gangsters who killed police men including Anandpal Singh

नागौर। जिले के श्रीबालाजी थानाधिकारी पूर्णमल मीणा को करीब एक साल पहले रात्रि गश्त के दौरान जीप चालक ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था, जिसके बाद मीणा की मौत हो गई थी। थानाधिकारी मीणा गत वर्ष 19 सितम्बर की रात को गंठिलासर के पास नाकाबंदी कर रहे थे, उस दौरान तेज गति से आए जीप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मीणा गंभीर घायल हो गए और नागौर के जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने रात को ही दम तोड़ दिया। एक साल से अधिक समय होने के बाजवूद आज तक पुलिस जीप चालक का सुराग नहीं लगा पाई। सूत्रों का मानना है कि टक्कर मारने वाला मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

आनंदपाल ने की थी सिपाही खुमाराम की हत्या
गैंगस्टर आनंदपालसिंह का पीछा करते समय 21 मार्च 2016 को बदमाशों की गोलियों का शिकार हुए सिपाही खुमाराम की मौत हो गई थी, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिले के गुढ़ा भगवानदास गांव के पास आनंदपाल व उसके साथियों ने नागौर की क्यूआरटी टीम पर गोलियां बरसाई थी, जिसमें सिपाही खुमाराम की मौत हो गई, जबकि सिपाही हरेन्द्र डूडी गंभीर घायल हो गया था।

जसवंतगढ़ थानाधिकारी को मारी गोली
21 जुलाई 2016 को नागौर जिले के जसवंतगढ़ थानाधिकारी व उनकी टीम पर गैंगस्टर आनंदपालसिंह व उसके साथियों ने फायरिंग की थी, जिसमें थानाधिकारी लादूसिंह के पेट में गोली लग गई थी। गोली लगने से थानाधिकारी काफी दिन जयपुर के अस्पताल में भर्ती रहे।

Updated on:
07 Oct 2018 12:46 pm
Published on:
07 Oct 2018 12:46 pm