नागौर

11.51 लाख का टीका लौटा एक रुपया व नारियल लिया, दूल्हे ने कहा: दहेज नहीं दुल्हन चाहिए

राजपूत समाज के एक दूल्हे ने अपनी शादी में दिए 11 लाख 51 हजार रुपए को वधु पक्ष को लौटाकर एक रुपया और नारियल लेकर समाज को नई दिशा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2023, 2:47 PM IST
groom set an example married without dowry in nagaur

डेगाना (नागौर)। राजपूत समाज के एक दूल्हे ने अपनी शादी में दिए 11 लाख 51 हजार रुपए को वधु पक्ष को लौटाकर एक रुपया और नारियल लेकर समाज को नई दिशा दी। वाकया सीकर जिले के नरसिंहपुरी गांव में आयोजित हुई शादी का है।

जिसमें दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष की ओर से टीके में दिए 11 लाख 51 हज़ार रुपये दुल्हन के पिता को वापस लौटाए। उन्होंने बतौर शगुन के रूप में महज 1 रुपया व नारियल लिया।

डेगाना तहसील के जालसू कलां निवासी कुंदनसिंह जोधा की शादी सीकर जिले के नरसिंहपुरी गांव निवासी निकिता कंवर से 17 फरवरी को हुई थी। यहां कुंदनसिंह ने कहा कि उन्हें दहेज नहीं चाहिए। राजपूत समाज के लोगों सहित सभी ने इस पहल की प्रशंसा की।

Published on: