उधर, गेमाराम के पाकिस्तान चले जाने के बाद उसका परिवार बिछोह का दंश झेल रहा है। कुल 12 भाई बहनों सहित माता-पिता के गेमराराम के पाक चले जाने की खबर ने झकझोर दिया था। उसके घर हाल जानने के लिए गए हर किसी के सामने उसकी मां विनती करते हुए नहीं थक रही थी। इसी के चलते गेमराराम के पिता जामाराम की मौत हो गई। उसे अपने बेटे का कंधा भी नसीब नहीं हो सका।