नागौर

विधायक हनुमान बेनीवाल ने सीकर में कहा – यह व्यवस्था परिवर्तन का आगाज है, अंजाम तक पहुंचाने के लिए एकजुट रहें

10 जून को सीकर जिला मुख्यालय पर होने वाली किसान हुंकार महारैली को लेकर विधायक बेनीवाल ने किया जन-संपर्क
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 12:54 PM IST
MLA Hanuman beniwal
MLA Hanuman beniwal in Sikar

नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने सीकर जिला मुख्यालय पर 10 जून को आयोजित होने वाली किसान हुंकार रैली के लिए सोमवार से जन संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर समर्थन मांगा।
विधायक ने कहा की प्रदेश में नागौर, बाड़मेर व बीकानेर के बाद अब सीकर में किसान हुंकार महारैली का आयोजन करेंगे और यह रैली व्यवस्था में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी।इस दौरान विधायक बेनीवाल का जगह-जगह स्वागत हुआ।

कुम्भाराम आर्य उन नेताओं में से, जो दिल से राजनीति करते थे
खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने चौधरी कुम्भाराम आर्य के पैतृक गांव कूदन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी उन नेताओं में से थे, जिन्होंने किसान व आम अवाम के हितों के लिए दिल से राजनीति की। उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व कुम्भाराम आर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं संबोधन से पूर्व भी शहीद सुरेंद्र बड़ासरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि 1935 में जब अंग्रेजी शासन के समय लगान के खिलाफ बिगुल बजा, तब सीकर के कूदन गांव के 4 किसानों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ते हुए गोलीबारी में शहीद हुए थे और देश में जब-जब किसान राजनीति ने करवट ली तब-तबसबसे महत्पूर्ण भूमिका सीकर की रही।

चार साल से टाइमपास कर रही सरकार
विधायक बेनीवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 सालों से अधिक समय को सरकार ने टाइम पास करने में गुजार दिया। प्रदेश में अपराध चरम पर बढ़ गया, बेरोजगारी बढ़ गई और नतीजा यह हुआ की रोजगार के अभाव में युवा भटकने को मजबूर है।

यहां किया जन संपर्क
विधायक हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को सीकर जिले के गोकुलपुरा, दासा की ढाणी, चैनपुरा चारणकाबास, हरदयालपुरा, पिपराली, कुशलपुरा, गुंगारा, तारपुरा, बेरी, कोलीड़ा, कूदन, जेरठी, दादिया, कटराथल, दौलतपुरा, कूड़ली, हाउसिंग बोर्ड शिव सिंहपुरा, नवलगढ़ रोड, जाट कॉलोनी आदि स्थानों पर जन संपर्क किया।

मंगलवार को रहेंगे इन गांवों के दौरे पर
विधायक बेनीवाल मंगलवार को सीकर जिले के सबलपुरा, कीरडोली, चैलासी, सिहोट छोटी, सेवा फागलवा, सेवद, सिहोट बड़ी, फतेहपुरा, शाहपूरा, मोरडूंगा, गुणाटू, धोद, कांसली, रामपुरा, मुण्डवाड़ा व खूड़ आदि गांवों का दौरा करेंगे।

Published on: