शहीद की अंत्येष्ठी के समय सार्वजनिक निर्माण व परिवहन मंत्री यूनुस खान ओर लाडनूं विधायक मनोहर सिंह भी पहुंचे और शहीद के परिजनों को सम्बल प्रदान किया। इसके अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर बलवंत सिंह लिग़री, उपखंड अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मदनसिंह जोधा, डीडवाना थानाधिकारी जितेंद्र सिंह चारण सहित अनेक अधिकारियों ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।