नागौर

विधायक बेनीवाल 17 को सीकर में करेंगे हुंकार रैली पार्ट-4 की तारीख घोषणा

नागौर, बाड़मेर व बीकानेर के बाद अब सीकर में होगी किसान हुंकार महारैली पार्ट-4
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 8:10 PM IST
MLA Hanuman Beniwal
MLA Hanuman Beniwal acquitted by CBI court

नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल 17 मई को सीकर जिला मुख्यालय पर दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता कर सीकर जिला मुख्यालय पर होने वाली किसान हुंकार महारैली पार्ट-4 की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि विधायक बेनीवाल ने 7 दिसम्बर 2016 से नागौर जिला मुख्यालय पर किसान हुंकार रैली की थी, उसके बाद बाड़मेर व सीकर में बड़ी रैली कर सरकार की नींद उड़ाई थी।
विधायक ने जारी प्रेस बयानों में बताया कि किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी, टोल मुक्त राजस्थान सहित विभिन्न मुद्दों के लिए जिस जन आंदोलन की शुरुआत की, उसको और अधिक मजबूत करने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष को और अधिक मजबूत करेंगे। विधायक ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व छात्र नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर सीकर रैली की तारीख की घोषणा करेंगे। विधायक ने कहा कि पूर्व में हुई किसान रैलियों की बदौलत ही दबाव में आकर सरकार ने 50 हजार तक कि कर्जमाफी, स्टेट हाइवे पर टोल फ्री आदि घोषणाएं की, लेकिन हम सम्पूर्ण कर्जमाफी, बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी को रोकने आदि मुद्दों पर आमजन को जगाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को करारा जवाब देंगे।

खींवसर विधायक बेनीवाल पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम
नागौर. खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल पर एक बार फिर हमले की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। इससे पहले बेनीवाल पर जयपुर के झोटवाड़ा में कुछ युवकों ने हमला किया था। घटना रविवार रात की है जब विधायक बेनीवाल चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार रेड़ा गांव स्थित वीर तेजाजी के मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। रात करीब 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के दौरान ग्रामीणों ने एक युवक के पास बंदूक देखी तो उसे दबोच कर पूछताछ की, जिस पर उसने बताया कि कुछ युवक उसे बंदूक देकर गए थे। उनकी साजिश विधायक बेनीवाल पर हमला करने की थी। ग्रामीणों ने युवक को हथियार सहित पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद विधायक बेनीवाल ने चूरू एसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Published on: