नागौर

निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

निजी चिकित्सालय एवं मेडिक़ल स्टोर का का किया निरीक्षण
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 7:05 PM IST
Parbatsar News
परबतसर में एक निजी चिकित्सालय पर उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह चांदावत, बीसीएमओ डॉ. डी.पी. जोशी, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. सुषमा बारहठ निरीक्षण करते हुए।

परबतसर. कस्बे में संचालित एक निजी चिकित्सालय एवं एक मेडिक़ल स्टोर का उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. जोशी एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुषमा बारहठ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। बीसीएमओ डॉ. डी.पी. जोशी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों द्वारा बार-बार स्थानीय स्तर पर बालाजी मेडिकल व बालाजी हॉस्पिटल के बारे में कई प्रकार की अनियमितताओ व अप्रशिक्षित लोगों द्वारा चिकित्सकीय कार्य करने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस जाप्ते के साथ इन संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर श्री बालाजी हॉस्पिटल में एक गर्भवती व दो अन्य महिलाएं भर्ती थी, लेकिन कोई भी डॉक्टर व कम्पाउंडर उपस्थित नहीं मिला तथा बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं मिली। संतोषप्रद जवाब व प्रशिक्षित स्टाफ न होने पर बालाजी हॉस्पिटल के कमरों को सील किया गया व संस्थान को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। इसी प्रकार हरसौर रोड़ पर स्थित बालाजी मेडिकल परबतसर पर प्रसव का कार्य जीएनएम द्वारा किया जाने की सूचना मिलने पर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। जहां काम में ली गई ग्लूकोज बोतल व डिस्पोजल सीरिजों के निस्तारण की व्यवस्था नहीं पाई गई तथा उपस्थित जीएनएम द्वारा मेडिकल स्टोर ही संचालित करना बताया गया। इस पर मेडिकल स्टोर सील किया गया तथा औषधि नियन्त्रण अधिकारी को भी सूचना की गई । बालाजी मेडिकल को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जा रहा है। बीसीएमओ जोशी ने बताया कि किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर दोनों संस्थानों पर नियमानुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।

राजस्व लोक अदालत में हुआ समस्याओं का समाधान
डेगाना. राजस्व लोक अदालत के तहत ग्राम पंचायत आंतरोली कलां में उपखण्ड अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम के अटल सेवा केंद्र पर राजस्व लोक सेवा अदालत शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम रविन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का शिविरों के माध्यम से घर बैठे ही मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। एसडीएम व बीडीओ प्रहलादराम डूडी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। शिविर में नामान्तरण के 95, खाता दुरुस्तीकरण के 71, खाता बटंवाड़ा 16, राजस्व नकलें 290, हकत्याग 9, सीमा ज्ञान 13, राजस्व वाद 5 सहित काम हुए। इसी प्रकार सहित पेंशन 6, पालनहार 1, सौभाज्य योजना 18, नएं विद्युत कनेक्शन 18, ढी़ले तार 9, आधार कार्ड 27, भामाशाह कार्ड वितरण 110, पशुपालन विभाग टीकाकरण 340, कृषि विभाग की ओर से मृदा कार्ड 600, फार्म पांउड 2, कृषि यंत्र उपकरण 6, कृषि बीज मिनीकिट वितरण 480 किलोग्राम, जलदाय विभाग की ओर से प्रकरण 15, सफाई 8, गैस कनेक्शन 10, खाद्य सुरक्षा 27, श्रमिक कार्ड 5, पट्टा वितरण 22 सहित कई कामों को निपटाया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी, तहसीलदार महेशदत्त शर्मा, बीडीओ प्रहलादराम डूडी, जेईएन ओमप्रकाश जांगू , एईएन पीएचईड़ी केजी गुप्ता, जेईएन पीएचईड़ी डेगाना धर्मवीरसिंह, एएओ सुनिता, आईएलआर अणदाराम, पटवारी धर्मवीर, रामस्वरूप भाम्बूुं, चेतन, पीईओ हरिराम सहित सभी विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Published on: