4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवोदय के विद्यार्थियों ने गणेश नाडा में किया श्रमदान

पत्रिका के ‘अमृतं जलम्’ अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Pratap Singh Soni

•

Updated: 15 Jun 2018, 6:58 PM IST

Merta City

मेड़ता सिटी. गणेश नाडा में श्रमदान करती हुई विद्यालय की छात्राएं।

जल संरक्षण का किया संकल्प
मेड़ता सिटी.शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल गणेश नाडा मंदिर स्थित नाडे में ‘राजस्थान पत्रिका’ के ‘अमृतं जलम्’ अभियान के तहत गुरुवार दोपहर सवा 2 बजे आदर्श नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने श्रमदान किया। इस दौरान विद्यार्थियों का जल संरक्षण को लेकर जज्बा देखते ही बना। चिलचिलाती धूप के बावजूद विद्यार्थियों ने श्रमदान कर मिसाल पेश की। इस दौरान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने जल को संरक्षण देने का संकल्प भी किया।
यहां मोररा रोड स्थित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल गणेश नाडा मंदिर परिसर के समीप नाडे में ‘राजस्थान पत्रिका’ के ‘अमृतं जलम्’ अभियान के तहत श्रमदान का कार्यक्रम हुआ। 250 विद्यार्थी तथा संस्था सह निदेशक सहित शिक्षकों के समूह ने यहां श्रमदान किया। छात्र-छात्राओं ने नाडे में से गैंती-पहावड़े के माध्यम से मिट्टी निकाली तथा तगारियों में भरकर यहां से छात्र-छात्राओं की बनाई गई अलग-अलग मानव चैन शृखंला बनाकर मिट्टी को नाडे के पाल के दूसरी छोर तक पहुंचाया गया। इस दौरान ओरण क्षेत्र में झाडू लगाकर गोबर, पत्थर, बिखरी हुई कंटीली झाडिय़ंा हटाई गई। पत्रिका के अमृतं जलम् महाअभियान के तहत संस्था सहनिदेशक मांगूराम रणवां, आदर्श पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गुमानसिंह चौधरी, हिंदी माध्यम के प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह देवल, आदर्श नवोदय शिक्षण संस्थान मैनेजमेंट सदस्य नवरतनराम कमेडिय़ा, गरीबराम धायल, रणवीर सिंह चौधरी, शुभम रणवां, रामनिवास बुगालियां, महेन्द्र सिंह चौधरी, रामकुंवार ओला तथा शिक्षक महावीर सिंह, अरिवंद कुमार पांडे, विश्वजीत, सुभाषचंद्र शास्त्री, धर्मेन्द्र दाधीच, देवकांत सारस्वत, सुदर्शन मिश्रा, अंबालाल घांची, रविन्द्र सिंह सिंघाटिया सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने ली शपथ
संस्था सहनिदेशक रणवां सहित शाला परिवार की अगुवाई में श्रमदान के दौरान संस्था के 250 के करीब विद्यार्थियों ने एक साथ जल संरक्षण को लेकर शपथ ली। विद्यार्थियों के साथ संस्थान से जुड़े शिक्षाविद गुमानसिंह चौधरी ने कहा कि जल को बचाने के लिए पत्रिका की यह सराहनीय मुहिम है। जल है तो कल है, इसे भावी पीढी के लिहाज से संरक्षण जरूरी है। शिक्षाविद् गजेन्द्र सिंह देवल ने कहा कि राजस्थान पत्रिका के ‘अमृतम्-जलम्’ अभियान के तहत कार्य करते हुए विद्यार्थियों ने जागरूकता का संदेश दिया है।