नागौर

जहरीली छाछ का सेवन करने पर विवाहिता की हालत बिगड़ी

क्षेत्र के गेडाप गांव में एक विवाहिता ने धोखे से जहरीली छाछ का सेवन कर लिया। कीटनाशक दवाई के गिलास में छाछ डालकर पीने से बिगड़ी तबियत  
less than 1 minute read
Mar 17, 2023
photo_6098003084237189997_y.jpg

लाडनूं @ पत्रिका. क्षेत्र के गेडाप गांव में एक विवाहिता ने धोखे से जहरीली छाछ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के अनुसार गेडाप निवासी सुप्यार कंवर (27) पत्नी गोविंद सिंह के घरवालों ने दुधारू जानवरों के त्वचा रोग के उपचार के लिए एक गिलास में कीटनाशक दवाई घोली थी।
दवाई लगाने के बाद खाली गिलास रखा हुआ था। सुप्यार कंवर ने गिलास में छाछ डालकर सेवन कर ली। इससे छाछ जहरीली होने से उसकी हालत खराब हो गई।

परिजन उसे लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। चिकित्सकों ने उपचार कर उसके शरीर से जहरीला पदार्थ बाहर निकाला। उसके बाद उसकी हालत में सुधार है। हेड कांस्टेबल गोपालराम जाट ने बताया कि महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी।

Published on:
17 Mar 2023 02:59 pm