28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / लोक देवता हरिराम बाबा ने दिया दीन-दुखियों की निःस्वार्थ सेवा का संदेश

लोक देवता हरिराम बाबा ने दिया दीन-दुखियों की निःस्वार्थ सेवा का संदेश

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित झोरड़ा गांव लोक आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यह गांव लोकदेवता बाबा हरिराम की जन्मस्थली के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:48 PM IST

Madhya Pradesh News

नागौर. हर साल भाद्रपद मास की चतुर्थी और पंचमी को यहां विशाल मेला भरता है, जिसमें राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के दरबार में धोक लगाते हैं।

मान्यता के अनुसार बाबा हरिराम का जन्म विक्रम संवत 1959 में झोरड़ा गांव में दायमा ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पं. रामनारायण जोशी और माता का नाम चनणी देवी था। बाबा आजीवन ब्रह्मचारी रहे और अपना जीवन भक्ति, तपस्या तथा जनसेवा में समर्पित किया। लोकमान्यता है कि उन्होंने हनुमानआराधना कर सिद्धि प्राप्त की थी। विक्रम संवत 2000 में उनका देवलोक गमन हुआ। इस प्रकार उन्होंने करीब 41 वर्ष तक मानव कल्याण के लिए जीवन समर्पित किया।

झाड़ा लगाकर उतार देते थे जहरीले जीवों का विष

हरिराम बाबा की प्रमुख मान्यता सांप-बिच्छू के दंश का विष उतारने को लेकर है। वे झाड़ा लगाकर जहरीले जीवों के दंश से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाते थे। दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग उनके पास उपचार और आशीर्वाद की कामना लेकर आते थे। इसी लोकमान्यता के चलते बाबा हरिराम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती गई। आज भी भक्त उन्हें संकटमोचक और लोककल्याणकारी संत के रूप में पूजते हैं।

अमर सिंह राठौड़ ने जागीर में दिया था गांव

झोरड़ा गांव का ऐतिहासिक महत्व रहा है। बताया जाता है कि विक्रम संवत 1695 में अमरसिंह राठौड़ ने यह गांव सुंदरदास चारण को जागीर में दिया था। गांव की पहचान केवल हरिराम बाबा की जन्मस्थली के रूप में ही नहीं, बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत के कारण भी है। राजस्थानी के लोकप्रिय कवि कानदान कल्पित भी इसी गांव के निवासी हैं।

शिक्षा और संदेश

• सेवा और करुणा: दीन-दुखियों और पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा करना।

• भयमुक्ति और आस्था: विषैले जीवों व संकटों से न डरकर ईश्वर में श्रद्धा और विश्वास रखना।