बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची।