28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / चुनाव पेज कांग्रेस के समर्थन से परबतसर में बना आरएलपी का प्रधान

चुनाव पेज कांग्रेस के समर्थन से परबतसर में बना आरएलपी का प्रधान

परबतसर पंचायत समिति: भूराराम जुणावा ने भाजपा के रामजीवन गोदारा 5 मतों से हराया, कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी, गठबंधन के दम पर आरएलपी को मिले 11 वोट, भाजपा के रामजीवन गोदारा को मिले 6 मत, पीलवा में कांग्रेस की भंवरी देवी प्रधान निर्वाचित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:16 PM IST

चुनाव पेज कांग्रेस के समर्थन से परबतसर में बना आरएलपी का प्रधान

परबतसर पत्रिका. परबतसर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राजनीतिक गठबंधन ने जीत का समीकरण बदल दिया। कांग्रेस के समर्थन से आरएलपी के भूराराम जुणावा प्रधान चुने गए । शुक्रवार को हुए मतदान में जुणावा को 11 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामजीवन गोदारा को 6 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह जुणावा ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

प्रधान पद के लिए आरएलपी की ओर से भूराराम जुणावा ने नामांकन दाखिल किया, जबकि भाजपा ने रामजीवन गोदारा को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और आरएलपी प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय किया। मतदान के दौरान कांग्रेस के समर्थन का असर नतीजों में नजर आया और 11 मत हासिल कर जुणावा ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया।

परबतसर और पीलवा में कांग्रेस-आरएलपी का तालमेल

पंचायत समिति प्रधान चुनाव में परबतसर और पीलवा में कांग्रेस और आरएलपी के बीच राजनीतिक तालमेल देखने को मिला। दोनों दलों ने एक-दूसरे को समर्थन देकर प्रधान पद के चुनाव में भागीदारी की। परबतसर में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा और आरएलपी को समर्थन दिया, वहीं पीलवा पंचायत समिति में आरएलपी ने प्रत्याशी नहीं उतारकर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन दिया। इसके परिणामस्वरूप परबतसर में आरएलपी के भूराराम जुणावा और पीलवा में कांग्रेस की भंवरी देवी प्रधान निर्वाचित हुईं।

एसडीएम ने दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित प्रधान भूराराम जुणावा को एसडीएम कुसुमलता चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निर्वाचन संबंधी पत्र सौंपा। जीत के बाद आरएलपी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया।

1. परबतसर में नवनिर्वाचित आरएलपी प्रधान भूराराम जुणावा को शपथ दिलाकर निर्वाचन पत्र सौंपती एसडीएम कुसुमलता चौहान।

2. परबतसर में आरएलपीका प्रधान बनने पर खुशी जाहिर करते पार्टी कार्यकर्ता।