नागौर

केवी के लिए नगरपालिका को मिली भूमि

मेड़ता सिटी. मेड़ता में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए स्थाई जमीन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आदेश जारी कर 2.13 हेक्टेयर भूमि राजस्व विभाग से नगरपालिका मेड़ता को हस्तांतरित कर दी है।

2 min read
Oct 06, 2025
मेड़ता सिटी. केवी जमीन चिह्निकरण को लेकर पहली बार 2021 में पहुंची टीम।

-कलक्टर ने जारी किया आवंटन आदेश

-2.13 हैक्टेयर भूमि पर होगा निर्माण, भूमि का वर्गीकरण परिवर्तित नहीं होगा

मेड़ता सिटी. मेड़ता में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए स्थाई जमीन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आदेश जारी कर 2.13 हेक्टेयर भूमि राजस्व विभाग से नगरपालिका मेड़ता को हस्तांतरित कर दी है। राजस्व रिकॉर्ड में भूमि का वर्गीकरण परिवर्तित नहीं किया जाएगा और कुछ शर्तें पालिका के समक्ष रखी गई हैं।

कलक्टर के आदेश के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर की ओर से नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग पर उपखंड अधिकारी और तहसीलदार मेड़ता से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर नगरपालिका की सीमा में स्थित खसरा की गैर मुमकिन गौचर भूमि को 2.13 हेक्टेयर भूमि नगरपालिका को हस्तांतरित की गई है। यह भूमि हस्तांतरण राजस्व विभाग की अधिसूचनाओं के तहत किया गया।

शर्ताें के साथ जारी किया आवंटन

भूमि का पंजीकृत मूल्य राजस्व दर 6.92 रुपए प्रति हेक्टेयर के आधार पर 40 गुना मूल्य यानी 590 रुपए तहसीलदार के माध्यम से राजकोष में जमा कराने के बाद ही भूमि का कब्जा नगरपालिका को सुपुर्द किया जाएगा। भूमि की किस्म गैर मुमकिन गौचर होने के कारण संबंधित उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन पालिका को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।भूमि का उपयोग केवल केंद्रीय विद्यालय निर्माण और संबंधित आवंटन के प्रयोजन के लिए ही किया जाएगा। राजस्व रिकॉर्ड में भूमि का वर्गीकरण परिवर्तित नहीं किया जाएगा।

आगामी सत्र में मिलेगा प्रवेश

केंद्रीय विद्यालय सत्र 2025-26 में शुरू नहीं हो पाएगा। यदि शासन-प्रशासन समय रहते आवश्यक कार्रवाई पूरी करता है तो सत्र 2026-27 के लिए मार्च में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

---------

केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए जमीन का आवंटन हो गया है। अब जल्द ही यहां केवी की जमीन पर स्थाई भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू होगी।

लक्ष्मणराम कलरू, विधायक, मेड़ता सिटी।

Published on:
06 Oct 2025 02:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर