25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर से जोधपुर तक फैले नशे के सिंडीकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

एमडीएमए तस्करी सिंडीकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार जने को गिरफ्तार किया है। इनमें दो को बीकोनर में और दो जोधपुर में पकड़ा। पुलिस ऑपरेशन नीलकंठ में इसे बड़ी सफलता मान रही है। यह नागौर-बीकानेर-जोधपुर तक तस्करी का नेटवर्क फैला हुआ है।
3 min read
Google source verification
नशा तस्करी के आरोप में पकड़े दो आरोपी

नशा तस्करी के आरोप में पकड़े दो आरोपी

नागौर@पत्रिका. पुलिस ने जोधपुर से लेकर नागौर और बीकानेर तक फैले नशा तस्करी के बड़े सिंडीकेट का पर्दाफाश कर चार तस्करों को दबोचा है। इनमें तीन जने नागौर के रहने वाले है जबकि एक बीकानेर का है। इस सिंडीकेट से जुड़े करीब 20 नशा कारोबारियों की पुलिस ने पहचान की है। जिनकी तलाश के लिए बीकानेर, नागौर और जोधपुर पुलिस संयुक्त रूप से तलाश कर रही है।

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर सदर थाना पुलिस ने सबसे पहले इस गिरोह का पता लगाया। तीन दिन तक पुलिस निगरानी के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पुलिस ने एमडीएमए की आपूर्ति करने पहुंचे दो तस्करों को दबोचा। इनमें एक नागौर निवासी असलम उर्फ इस्लामुद्दीन व दूसरा भीनासर बीकानेर निवासी ताराचंद सारस्वत है। यह अस्पताल की पार्किंग में अजाज खान नामक व्यक्ति को मादक पदार्थ की सप्लाई देने पहुंचे। अजाज खान के पास पहुंच पाते, इससे पहले ही पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

फिर खुलती गई परतें

पुलिस ने पकड़ गए दोनों तस्करों से पूछताछ की तो नागौर, बीकानेर, जोधपुर तक फैले इस सिंडिकेट का पता चला। पुलिस ने तत्परता दिखाई और नागौर व जोधपुर पुलिस की मदद की। इसके साथ ही जोधपुर में भी इस सिंडीकेट से जुड़े दो जनों को दबोच लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी से 105.34 ग्राम एमडीएमए बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नागौर, बीकानेर और जोधपुर में संगठित तरीके से मादक पदार्थों की सप्लाई करता रहा है। अब पुलिस इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य 20 लोगों की तलाश कर रही है।

नागौर के तस्करों तक पहुंची पुलिस

पुलिस पूछताछ के आधार पर नागौर निवासी मोहम्मद अली और महिपाल राइका को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहम्मद अली और महिपाल नागौर व जोधपुर से एमडीएमए लाकर असलम को देते थे। असलम यह खेप बीकानेर में ताराचंद को सौंपता और भुगतान लेकर लौट जाता था। ताराचंद मादक पदार्थ को बीकानेर में अलग-अलग जगह सप्लाई करता है। यह नेटवर्क करीब दो साल से चल रहा होने की आशंका है।

20 सदस्यों का संगठित गिरोह

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 20 सदस्यों का नेटवर्क तैयार कर रखा है। इन्होंने नागौर, बीकानेर और जोधपुर में मादक पदार्थ सप्ताई की पूरा नेटवर्क बना रखा है। इससे जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

1.731 किलो पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

नागौर. थाना सदर पुलिस ने गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 731 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका तथा मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 45,560 रुपए नकद बरामद किए । पुलिस के अनुसार थाना सदर प्रभारी किताब देवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भदाणा फांटा पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.731 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका और 45,560 रुपए की नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी झाड़ीसरा निवासी रामदयाल उर्फ गोपाल कुम्हार (65) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

20 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

नागौर. जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन नशामुक्त नागौर के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर कार्रवाई कर गणेश कॉलोनी से एक आरोपी को 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब दो लाख रुपए की एमडी तथा उसकी बिक्री से प्राप्त 1,410 रुपए नकद बरामद किए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी नन्दलाल रिणवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात गणेश कॉलोनी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चिमरानी निवासी शिवराज (32) पुत्र मुन्नाराम जाट की तलाशी लेने पर उसके पास 20 ग्राम एमडी बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।