नागौर

Rajasthan: रिचार्ज करवाने आई युवती से ई-मित्र संचालक ने की छेड़छाड़, फिर 5-6 लड़कियों ने मिलकर किया कुछ ऐसा

Rajasthan News: रिचार्ज करवाने आई युवती से ई-मित्र संचालक ने छेड़छाड़ की। जिसके बाद पांच-छह लड़कियों उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2024, 9:06 AM IST
Feature image

Nagaur News: राजस्थान के कुचामन सिटी (Kuchaman City) के सीकर रोड बस स्टैंड पर एक ई-मित्र संचालक की कॉलेज की छात्राओं ने उनके साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील शब्द बोलने के आरोप लगाते हुए जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया। शाम तक पुलिस इस मामले की जांच में जुटी रही।

देर शाम को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर राजनीति ग्रुपों में अलग-अलग प्रकार के मुद्दों के साथ वीडियो वायरल हुआ। हालांकि मामले की असल सच्चाई तो पुलिस की जांच में ही पता चलेगी।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के अनुसार दुकानदार घटना के बाद अपनी दुकान को बंद कर भाग गया था। जिसे पांच-छह छात्राएं पकडकऱ धुनाई करते हुए वापस दुकान तक लाई। इस दौरान छात्राओं के समर्थन में कई लोगों ने दुकानदार को खरी-खरी सुनाई। कुछ लोगों ने दुकानदार का पक्ष भी लिया।

वायरल वीडियो में छात्राएं कहते हुए सुनाई पड़ी कि उनके साथ की एक युवती को मोबाइल में रिचार्ज करवाना था। इसलिए वह सब दुकान पर मोबाइल में रिचार्ज करवाने आई थी। इस दौरान दुकानदार ने रिचार्ज करने के बाद उन्हें अश्लील शब्द बोले तथा युवती का हाथ पकडकऱ उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर छात्राओं ने हंगामा मचा दिया।

दुकानदार बदनामी के डर से दुकान बंद कर भाग निकला, लेकिन छात्राओं ने दुकानदार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद छात्राएं दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए उसे पकड़ लिया।

इस दौरान पुलिस को बुलाने की मांग पर छात्राओं के समर्थन में उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस ने मौके पर आकर एकत्रित हुई भीड़ को हटाकर दुकानदार को अपने साथ थाने ले गई। शाम तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी रही। छात्राओं की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया था। मामले का पूरा खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

मामले को लेकर पुलिस थाने में छात्राओं ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। मौके से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया।- सुरेश कुमार चौधरी, सीआई, पुलिस थाना कुचामन सिटी

Updated on:
1 Sep 2024, 9:06 AM IST
Published on: