नागौर

अब नागौर शहर में हटेगा अतिक्रमण, कलक्टर के निर्देश पर बनेगा एक्शन प्लान

जिला प्रशासन ने गांवों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमियों को सरकारी भूमि से बेदखल करने का मन बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 11:29 AM IST
nagaur News
encroachment removal in nagaur

-बड़े भू भाग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की तैयारी
नागौर. हाईकोट की फटकार के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने गांवों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमियों को सरकारी भूमि से बेदखल करने का मन बनाया है। कलक्टर कुमारपाल गौतम के निर्देश पर नागौर उपखंड अधिकारीश् तहसीलदार व नगर परिषद आयुक्त की निगरानी में एक टीम का गठन कर करोड़ों की जमीन पर कुंडली मारकर बैठे अतिक्रमियों को बेदखल करने की तैयारी की जा रही है।
नगर परिषद करवाएगी सर्वे
जानकारी के अनुसार कलक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से पूर्व में करवाए गए सर्वे की समीक्षा के साथ नए सिरे से किए गए अतिक्रमणों की सूची बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर के भीतरी क्षेत्र, कॉलोनियों व अनाधिकृत रूप से सरकारी जमीन पर काटी गई कॉलोनियां व भूखंडों की जांच कर कार्रवाई जाएगी। संभवतया सितम्बर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर में दिवाली से पहले इस कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतें
शहर की मुख्य सडक़ों, गोचर, तालाब, आड, सिवाय चक भूमि आदि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर लम्बे समय से सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं। तीन साल पहले मुख्य मार्गों से कुछ अतिक्रमण हटाए गए लेकिन पूरी तरह कार्रवाई सफल नहीं रही। गौरतलब है कि शहर के बड़ली, मानासर, बीकानेर रोड, जोधपुर रोड, डेह रोड पर बड़े भू भाग पर अतिक्रमण हैं। गौरतलब है कि प्रशासन ने कोर्ट आदेश पर हाल ही गोवा खुर्द, खुडख़ुड़ा कलां समेत अन्य गांवों में अतिक्रमण हटाए हैं।

ग्रामीणाों ने खुद ही हटाने शुरू किए

निकटवर्ती भदाणा गांव मेंं लम्बे समय से तालाब के अंगोर, गोचर व सरकारी भूमि पर बड़े भू भाग पर अतिक्रमण किया हुआ है। प्रशासन की समझाइश पर ग्रामीणाों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने शुरू किए हैं। इसके अलावा साडोकण के ग्रामीणों ने भी गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता समिति में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। जोधपुर हाइकोर्ट ने गत दिनों निकटवर्ती ताउसर में भी अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।

Published on: