1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर में गौरव पथ से डीडवाना बाइपास तक बनेगा वैकल्पिक मार्ग

कलक्टर कुमार पाल गौतम ने किया आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण,करीब एक साल में पूरा होगा आरओबी का काम।

2 min read
Google source verification
Nagaur Collector Kumar pal gaurtam

Nagaur ROB Inspection

नागौर. राजस्थान के नागौर जिला मुख्यालय पर कलक्टर कुमार पाल गौतम ने उपखंड अधिकारी परसाराम टाक के साथ शुक्रवार शाम चार बजे सुगन सिंह सर्कल के पास निर्माणाधीन आरओबी के कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर गौतम ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान खुदाई कार्य करते समय सावधानी बरतें। सुगनसिंह की मूर्ति की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। गौतम ने फाण्डेशन के पास लीकेज दुरुस्त करने व भविष्य में किसी प्रकार का कार्य करने से पहले जलदाय विभाग से पेयजल लाइनों का नक्शा लेकर कार्य करने की हिदायत दी।
भूमि अवाप्ति के निर्देश दिए
नागौर. कलक्टर ने यातायात प्रभारी शिवलाल से कोतवाली से होकर इंदास रोड की तरफ डायवर्ट किए गए ट्रेफिक दबाव की जानकारी ली। गौरव पथ से डीडवाना बाइपास रोड तक रास्ता निकालने के लिए मौका देखने के बाद पटवारी अन्नाराम लवाइच को खातेदारों की निजी भूमि का नाप चौक कर भूमि अवाप्ति के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने निरीक्षण के बाद भूमि अवाप्ति का कार्य जल्द से जल्द करने को लेकर मालिक से बात कर भूमि मालिक से चर्चा की।
परिषद ने करवाई थी सफाई
उपखंड अधिकारी परसाराम टाक, नगर परिषद सचिव नरेन्द्र बापेडिय़ा, सहायक अभियंता नरेन्द्र चौधरी, पटवारी अन्नाराम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल धोलिया, निर्माण एजेंसी के अभियंता श्याम सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी के प्रयासों से गौरव पथ से आगे एफसीआई गोदाम के पास से होते हुए डीडवाना बाइपास तक सडक़ बनाने का काम शुरू करवाया था लेकिन तकनीकी कारणों से काम पूरा नहीं हो पाया।

वाहन चालकों को होगा फायदा
आरओबी निर्माण कार्य के चलते आगामी दिनों में बीकानेर फाटक (सी-61)से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करनी पड़ेेगी। ऐसे में बीकानेर रोड या जेएलएन से आने वाले या जाने वाले शहरवासियों को बासनी पुलिया से होते हुए आना या जाना होगा। गौरव पथ से आगे तक सडक़ बन जाने से शहर के उत्तर भाग में रहने वाले लोग डीडवाना रोड बाइपास स्थित रेलवे फाटक से निकलकर गौरव पथ होते हुए आगे जा सकेंगे।

Story Loader