नागौर

Water Supply: अवैध जल कनेक्शनों पर चली कैंची, दोबारा जोड़ने पर एफआईआर की चेतावनी

नागौर के जोधियासी गांव मेंअवैध जल कनेक्शन पर कार्रवाई करते हुए काटा गया। लगातार जारी रहेगी निगरानी

2 min read
Feb 12, 2026
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

नागौर। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने और पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जलदाय विभाग ने अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को जोधियासी गांव में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया।

ये भी पढ़ें

Churu News: आपसी झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अवैध कनेक्शनों पर निगरानी के निर्देश

जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र चौधरी ने पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कनेक्शनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपते हुए रोजाना जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। विभागीय स्तर पर यह माना जा रहा था कि कुछ स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन से सीधे कनेक्शन लेकर जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित की जा रही है। जिससे अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा।

जांच की तो मिले अवैध कनेक्शन

बुधवार को टीम की ओर से की गई जांच के दौरान यह सामने आया कि ग्राम जोधियासी में उच्च जलाशय की मुख्य पाइपलाइन से दर्जन भर ग्रामीणों ने अवैध रूप से कनेक्शन ले रखा है। यह पाइपलाइन जोधियासी पम्प हाउस से उच्च जलाशय तक जाती है।

मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेने के कारण जलाशय को भरने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी, जिससे सप्लाई का अंतराल बढ़ रहा था। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन पाए गए, जिन्हें चिन्हित कर मौके पर ही काट दिया गया।

ग्रामीणों से की समझाइश

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने संबंधित ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ा गया तो सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाद में गांव में बैठक कर लोगों को समझाया गया कि मुख्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लेना नियम विरुद्ध है और इससे पूरे गांव की जलापूर्ति व्यवस्था बाधित होती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Govt School: आपके बच्चे का शिक्षक कौन है, कितना पढ़ा-लिखा है? अब पता चलेगा आसानी से, जारी हुए नए आदेश

Updated on:
12 Feb 2026 08:20 pm
Published on:
12 Feb 2026 08:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर