नागौर

नागौर में RLP का जिला प्रमुख बनना लगभग तय, फिर भी शंकरी भील मामले के बाद हनुमान बेनीवाल अलर्ट

नागौर जिला प्रमुख चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से पांचाराम ने नामांकन दा​खिल किया है। वहीं अनिल नागौरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 1:31 PM IST
hanuman beniwal

नागौर। पंचायतीराज चुनाव के बाद अब जिला परिषदों में सत्ता की कमान किसके हाथ होगी, इसका फैसला बुधवार को हो जाएगा। नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को स्पष्ट बहुमत मिलने से उसका जिला प्रमुख बनना लगभग तय है। नागौर जिला प्रमुख चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आलएलपी) से पांचाराम ने नामांकन दा​खिल किया है। वहीं अनिल नागौरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। अनिल नागौरी को पहले भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी की थी, लेकिन अंतिम समय में रणनीति बदल ली। ऐसे में अब नागौर जिला प्रमुख के लिए भाजपा का अ​धिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं है। कांग्रेस के 11 सदस्य होने के बावजूद पार्टी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

नागौर में आरएलपी के पास 19 सदस्यों का समर्थन

नागौर जिला परिषद के 37 वार्डों में आरएलपी ने 19 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस के खाते में 11 और भाजपा को 7 सीटें मिली हैं। जिला प्रमुख बनाने के लिए जरूरी 19 सदस्यों का आंकड़ा आरएलपी पहले ही छू चुकी है। इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। सदस्यों को एकजुट रखने और मतदान तक किसी भी तरह की राजनीतिक उठापटक की आशंका को खत्म करने के लिए सदस्यों की किलेबंदी की गई है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। चित्तौड़गढ़ में जिस प्रकार शंकरी भील को भाजपा ने अपने में खेमे में मिलाया, उसके बाद बेनीवाल और सतर्क हो गए हैं। पार्टी ने जीते जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को गुप्त स्थान पर भेजा है, जो 25 नवम्बर को सीधे मतदान स्थल जिला परिषद कार्यालय पहुंचेंगे और अपने दल के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर और डीडवाना-कुचामन दोनों जिलों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला प्रमुख बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आरएलपी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

अब तक कौन-कौन रहा नागौर जिला प्रमुख

लिखमाराम चौधरी भारत और नागौर के प्रथम जिला प्रमुख थे। वे 3 बार निर्विरोध चुने गए थे। इनका कार्यकाल 27 सितंबर 1959 से 7 अगस्त 1977 तक रहा। बिन्दू चौधरी नागौर के इतिहास में 3 बार जिला प्रमुख चुनी जाने वाली एकमात्र महिला नेता हैं।

नागौर के अब तक रहे 8 जिला प्रमुखों की सूची

क्रम संख्याजिला प्रमुख का नामकार्यकाल
1लिखमाराम चौधरी (जनाणा)27 सितंबर 1959 से 7 अगस्त 1977 तक
2भंवराराम सूपका1982-1985
3हरिराम बागड़िया1985-1988
4हरेन्द्र मिर्धा1988-1991
5बिन्दू चौधरी1995-2000, 2005-2010, 2010-2015
6जेठमल बरबड़2000-2005
7सुनीता चौधरी2015-2020
8भागीरथ राम लोरा2020- 2026
Also Read
View All