- लगाए जाएंगे 32 सीसीटीवी कैमरे, 1500 से अधिक कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्थाएं, तेजी से चल रहा है पाण्डाल सजाने का काम
नागौर. सैनिक क्षत्रिय माली समाज तीनों गांव के तत्वावधान में आखा तीज पर 18 अप्रेल को आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। निकटवर्ती गांव चेनार में साडोकन रोड स्थित राजकीय स्कूल के पास ढ़ाई लाख वर्ग फीट मैदान में पाण्डाल सजाया जा रहा है। पाण्डला परी तरह सीसी कैमरो की निगरानी में रहेगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन में 80 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र दे रहे हैं। सम्मेलन में कंट्रोल रूम, कार्यालय व चिकित्सा व्यवस्था व भोजन व्यवस्था के लिए विशाल पाण्डाल बनाए जा रहे हैं। चार डोम होंगेसंत शिरोमणि लिखमीदस महाराज स्मारक विकास संस्था के कोषाध्यक्ष कमल भाटी व समाज के बालकिशन भाटी ने बताया कि दो लाख वर्ग फुट में तैयार किए जा रहे मैदान में चार विशाल डोम बनाए जाएंगे। सभी वाटर प्रूफ है। कथा पांडाल में रूकमणी विवाह कथा का आयोजन किया जाएगा। रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज कथा करेंगे। इस पांडाल में पांच हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे। इसमें 24 गुणा 60 फीट का मंच तैयार किया जाएगा। उस पर सौ से अधिक लोग बैठेंगे। यहां पर बुजूर्गों के लिए कुर्सियां लगाई जाएगी।
शर्मा करवाएंगे मंत्रोचार
चंवरी पाण्डाल में विवाह तथा हवन होगा। करणी कॉलोनी निवासी पंडित रूद्रकुमार शर्मा माइक पर वैदिक मंत्रोचार करेंगे। अन्य पंडित क्रियाओं को सम्पन्न करवाने में इनकी मदद करेंगे। सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग पंडितों की व्यवस्था की गई है। मंच पांडाल 84 गूणा 225 फीट के इस पांडाल की खास बात यह है कि यहां पर वरमाला की रस्म के लिए यू आकार का मंच बनाया जाएगा। रस्म के बाद कोई भी फोटो वगैराह ले सकता है। इसके अलावा भोजन पांडाल में केवल भोजन बनाया जाएगा तथा इसी से संबधित सामग्री रखी जाएगी।
रस्म के लिए विशेष पास
सेवरे की रस्म के लिए कमेटी की ओर से पास दिया जाएगा। जिसमें पांच मिनट रस्म को पूरी करने के लिए दिए जाएंगे। समय समाप्ति के साथ वापस बाहर बुला लिया जाएगा।
विशेष बात
भाटी ने बताया कि विवाह में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पांडालों में कुल 32 कैमरे लगाए जाएंगे। जिसकी मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। विवाह सम्मेलन में समाज की 50 टीमों के 15 सौ से अधिक कार्यकर्ता जिम्मेदारियां संभालेंगे। प्रत्येक टीम के तीन लोगों को मुख्य जिम्मेदारियां दी जाएगी।
संस्था में लगेगा मेला
संस्था के भवन में 17 अपे्रल को डांडिया नृत्य कार्यक्रम होगा। इसमें बालोतरा, पीपाड़ के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।