3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खनन माफिया फिर से हुआ सक्रिय

शिकायत के बाद अब तक भी कार्रवाई नहीं

2 min read
Google source verification
Varanasi Illegle Mining

वाराणसी में अवैघ खनन


आलनियावास . कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत नदी नालों सहित राजस्व चारागाह, गोचर जमीन पर अवैध बजरी खनन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। कुछ दिन पहले प्रशिक्षु आईएएस अमित यादव को उपखण्ड स्तर पर लगाने के बाद अवैध खनन माफिया में कानून का डर देखने में आया। लेकिन उनके जाने के बाद से ही चुप बैठे खनन माफिया से जुड़े लोग सक्रिय होकर अवैध खनन करने लगे हैं। इस बारे में सरपंच नवरतन चौधरी की 4 अप्रेल को उपखण्ड अधिकारी रियां बड़ी और तहसीलदार को की गई शिकायत के बाद अब तक भी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में लिखा गया था कि जाजमपुरी इलाके में राजस्व क्षेत्र के गैर मुमकिन नदी नालों में मेड़ता,पादूकलां व बाहरी क्षेत्र के लोग रात को अवैध खनन से डम्पर भर रहे हैं, इस शिकायत पर प्रशासन ने कोई कार्र्रवाई नहीं की। राजस्व चोरी रोकने के लिए खनन विभाग के ऑन लाइन ई रवाना पर्ची का चलन शुरू किया लेकिन राजस्व चोरी रूकने के स्थान पर ऑन लाइन ई रवाना पर्ची बजरी के अवैध खनन का आधार बन गई। कुचेरा देशवाल में निकलने वाले खनिज की ई रवाना पर्ची का अवैध बजरी खनन के उपयोग में किया जा रहा है। अवैध ई रवाना को लेकर पादूकला व थांवला थाने के रिपोर्ट भी दर्ज हुई। कोड लाडपुरा लूगियां व अजमेर जिले के गोविन्दगढ़ में फर्जी ई रवाना पर्ची का दुरुपयोग किया जा रहा है । लूनी नदी में कई जगह अवैध रूप से बजरी का खनन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखाफ होकर रात भर जेसीबी से अवैध
करते हैं।
एक दूसरे पर डालते हैं जिम्मेदारी
उपखण्ड क्षेत्र के अधिकारी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाने केस्थान पर एक दूसरे पर कार्रवाई की जिम्मेदारी डाल रहे हैं। वहीं उपसरपंच जुगराज बाबरी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर जिला कलक्टर को लिखित में शिकायत की गई है।

परिवाद दर्ज, पुलिस करेगी जांच

परबतसर. पूर्व प्रधान बन्नाराम रिणवां के समर्थको द्वारा पुलिस थाना परबतसर में पूर्व विधायक राकेश मेघवाल के अमर्यादित बयानों को लेकर प्रस्तुत की गई शिकायत पर परिवाद दर्ज किया गया। थानाधिकारी सत्येन्द्र नेगी ने बताया कि पूर्व प्रधान बन्नाराम रिणवां ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 31 मार्च को परबतसर के पूर्व विधायक राकेश मेघवाल ने किशोरपुरा में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में उन पर अत्यन्त अशोभनीय भाषा के साथ अभद्रता की। विधायक मानसिंह किनसरियां से रिश्वत के लेने के झूठे व गलत आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल की। जिस पर पुलिस थाना परबतसर में पोर्टल पर परिवाद दर्ज कर लिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कानाराम सियाग, जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मुंदलियां, सुखाराम डोडवाडिया, राजूराम मुंदलियां, सरपंच रिद्धाराम सारण, खिंयाराम बिजारणियां, मांगीलाल चौयल, नेनूराम लेगा, श्यामसुन्दर सिखवाल, शंकर मेघवाल, भंवरलाल बंशीवाल जिला उपाध्यक्ष भंवराराम मुण्डेल, रतनाराम घासल, हेमाराम भाकर, अणदाराम चौयल, रामकरण चौधरी, पुरखाराम, राजेन्द्र वैष्णव, महेन्द्रसिंह, अर्जुन मेघवाल, कानाराम राईका, चेनाराम $गुर्जर, पाबूराम बेहड़ा, लक्ष्मणराम मुण्डेल आदि उपस्थित थे।