नागौर

विधानसभा चुनाव : नागौर में बागी सुरों के बीच दावेदारों की धडकऩें तेज

https://www.patrika.com/nagaur-news/
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 3:10 PM IST
Nagaur assembly election 2018 News
राजस्थान का रण में नागौर से चुनावी मोहरों के नाम तय...

-आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची
नागौर. विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते दावेदारों की धडकऩ तेज हो गई है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओंं के खुलकर मौजूदा विधायकों के विरोध में मोर्चा खोलने से विधायकों के साथ पार्टी आलाकमान भी असमंजस में है। हालांकि संभावना है कि भाजपा रविवार व कांगे्रस सोमवार को उम्मीदवारों की एक पहली सूची जारी कर देगी। एक ओर पार्टी जिताऊ व टिकाऊ को ही उम्मीदवार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है वहीं एक गुट मौजूदा विधायकों का विकल्प नहीं मिलने की बात कहकर उनको एक बार फिर उम्मीदवार बनाने के पक्ष में है। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं के बागी तेवरों के आगे उम्मदवारों के नामों पर मुहर लगाने में चयनकर्ताओं को भी पसीना आ रहा है।


समझाइश में जुटे पदाधिकारी

बड़ी पार्टियों ने करीब-करीब सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और इनमें बदलाव की गुंजाइश की संभावना नहीं के बराबर नजर आ रही है इसके बावजूद कार्यकर्ता पैनल में शामिल हो चुके मौजूदा विधायकों के नाम कटवाने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों की मानें तो आला कमान यह अच्छी तरह से जानता है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को अनदेखा कर किसी को प्रत्याशी बनाना पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है,फिर भी कार्यकर्ताओं को समझाकर एक नाम पर सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि दमदार प्रत्याशी नहीं मिलने पर पुराने विधायकों को टिकट देने के लिए कार्यकर्ता राजी हो गए हैं।


बागी बन बिगाड़ेंगे समीकरण
चुनाव नजदीक आते-आते दावेदारों की फेहरिस्त भी लम्बी हो गई। पार्टी से जुड़े रहने व टिकट के दावेदारों की सूची में अंतिम समय में नाम कटने से नाराज कार्यकर्ता मैं नहीं तो वह भी नहीं वाली तर्ज पर निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान मेंं डट सकते हैं। इस बार के चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियोंं को कमतर नहीं आंका जा सकता। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बड़ी पार्टियों से टिकट नहीं मिलने पर क्षेत्रीय पार्टियों या निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि मिर्धा कॉलेज व माडी बाई कॉलेज की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी जिले की दो सीटों से मैदान में उतरने का दावा कर रहे हैं। उधर, भाजपा खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की भतीजी अनिता बेनीवाल को टिकट देकर बेनीवाल को घर में घेरने की रणनीति बना सकती है।

Published on: